विज्ञापन

फ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार की मदद करने वाले प्लंबर के अमेरिकी राजदूत हुए मुरीद

इस हमले को इजरायली यात्रियों, कैप्टन और विमान में मौजूद अन्य पायलटों ने नाकाम कर दिया. हमला विमान के ओमान के रहने वाले को-पायलट ने किया था, जिसने कथित तौर पर कैप्टन को चाकू मारकर घायल करने के बाद जान-बूझकर विमान को क्रैश करने की कोशिश की.

फ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार की मदद करने वाले प्लंबर के अमेरिकी राजदूत हुए मुरीद
अमेरिकी राजदूत ने इजरायली प्लंबर को ट्रंप की दी हुई टोपी भी पहनाई.

इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने फ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार की मदद करने वाले प्लंबर की जमकर तारीफ की है. उन्होंने प्लंबर से मुलाकात की और एक्स पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की. दुनिया भर के नेता स्मित मच्छार और प्लंबर की तारीफ कर रहे हैं. वहीं को-पायलट अपने कर्मों की वजह से सभी के लिए विलेन बना हुआ है.

क्या कहा अमेरिकी राजदूत ने  

माइक हकाबी ने एक्स पर लिखा, 'इजरायल के एक प्लंबर, जिन्होंने बहादुरी से आतंकवादी को काबू में किया और प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में लिया, वे अमेरिकी दूतावास में आए. मैंने उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऑटोग्राफ वाली अपनी टोपी दी. यानीव और मीतल हायून ने दुनिया को प्रेरित किया है. वे डोनाल्ड ट्रंप को बहुत पसंद करते हैं और मैं ट्रंप के लिए उनका मैसेज बाद में पोस्ट करूंगा. क्या शानदार कहानी है!'

इजरायली चूक की बात आई

वहीं गुरुवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सुरक्षा एजेंसियां ​​उन देशों के पायलटों पर तेल अवीव में उड़ान भरने की पाबंदी लागू करने में लापरवाह रहीं, जिनके साथ इजरायल के संबंध अच्छे नहीं हैं. बुधवार को 'फ्लाईदुबई' की एक फ्लाइट पर हुए हमले से यह कमी सामने आई.

इस हमले को इजरायली यात्रियों, कैप्टन और विमान में मौजूद अन्य पायलटों ने नाकाम कर दिया. हमला विमान के ओमान के रहने वाले को-पायलट ने किया था, जिसने कथित तौर पर कैप्टन को चाकू मारकर घायल करने के बाद जान-बूझकर विमान को क्रैश करने की कोशिश की. आखिरकार विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और यात्रियों (जिनमें से लगभग सभी इजरायली थे) को बाद में इजरायल ले जाया गया.

ओमान के इजरायल के साथ संबंध नहीं हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि 'अब्राहम समझौते' (जिसके तहत 2020 में इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच राजनयिक संबंध बने थे) के अनुसार, अगर किसी पायलट के देश के इजरायल के साथ संबंध नहीं हैं, तो वे पायलट इजरायल के लिए उड़ान नहीं भर सकते.

यह भी पढ़ें-

दुनिया कर रही थी दिलेरी पर बात, लोग गूगल से पूछ रहे कैप्टन स्मित मच्छार की जात!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smit Machchhar, Smit Machchhar Co Pilot Motive, Smit Machchhar News, Israel, Flydubai Aircraft Hijack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com