Russia Ukraine War: रूस से यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल से हमले किए हैं.
- यूक्रेन ने कहा है कि उसने कब्जा करने आए करीब 50 रूसियों को मार गिराया है. यह घोषणा यूक्रेन में कई तरफ से रूसी थलसेना के घुसने के कुछ घंटों बाद आई है.
- रूसी रक्षा मंत्री ने कहा है कि उसने यूक्रेन के एयर बेस, एयर डिफेंस सिस्टम को चुन-चुन कर हथियारों से तबाह कर दिया है.
- यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने 5 रुसी जहाजों और एक हेलीकॉप्टर को देश के पूर्वी इलाके में मार गिराया है. आर्मी के एक स्टाफ ने कहा, " ज्वांइट फोर्स कमांड के अनुसार आज फरवरी 24 को ज्वांइट फोर्सेज़ के ऑपरेशन में आक्रमण करने आए 5 विमान और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है."
- यूक्रेन के उप गृहमंत्री एंटन गेराशचेंको ने कहा कि रूस ने राजधानी कीव, खारकोव और दनिपर में मिलिट्री के मुख्यालयों, हवाईअड्डों, सैन्य गोदामों पर मिसाइल से हमले किए हैं.
- स्थानीय मीडिया ने बताया है कि राजधानी कीव में धमाके हो रहे हैं. हवाईअड्डे के पास गोलीबारी की आवाज़ भी सुनी गई.
यह भी देखें : Russia Ukraine War: युद्ध से कांपी यूक्रेन की धरती, जानें रूसी हमले में अब तक क्या-क्या हुआ?
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Russia Ukraine War, Russia Ukraine Conflict Latest News, Russia Ukraine Crisis Lates News