- बेडफोर्ड शहर के पास दो ट्रेनों के बीच टक्कर हुई है जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं
- हादसे के बाद लंदन सेंट पैनक्रास से लीसेस्टर तक ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं
- ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस और स्थानीय फायर एंड रेस्क्यू टीम मौके पर जांच और रेस्क्यू कार्यों में जुटी हैं
लंदन के पास दो ट्रेनों के बीच टक्कर की खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये हादसा बेडफोर्ड शहर में हुआ है. इस हादसे में 1 यात्री की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती में कराया गया है.ट्रेन बेडफोर्डशायर शहर के दक्षिण में उन लाइन पर आपस में टकराई, जो मध्य लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन को मध्य इंग्लैंड से जोड़ती हैं.
🚉 🏴 Choque de trenes deja varios heridos al norte de Londres
— Sputnik Mundo (@SputnikMundo) June 20, 2026
💥 Un fuerte accidente ferroviario se registró en las inmediaciones de Bedford, al norte de Londres, donde dos trenes de pasajeros colisionaron, provocando una amplia movilización de cuerpos de emergencia.… pic.twitter.com/o9YoPL9V6S
इस हादसे के बाद ल्यूटन और बेडफ़ोर्ड के बीच ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गई हैं. ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे ने शाम करीब 5:30 बजे X पर पोस्ट किया कि एक घटना से निपटने के लिए इमरजेंसी सेवाओं के काम करने की वजह से लंदन सेंट पैनक्रास और लीसेस्टर के बीच ट्रेनें नहीं चल पा रही हैं.
इस हादसे को लेकर ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने कहा कि उसके अधिकारी टक्कर वाली जगह पर जांच कर रहे हैं; बेडफ़ोर्डशायर पुलिस और बेडफ़ोर्डशायर फायर एंड रेस्क्यू टीम भी मौके पर मौजूद है.हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे इस इलाके में न जाएं.
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो (जिसकी पुष्टि NDTV नहीं करता है) में ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे (EMR) की दो ट्रेनों की टक्कर होती दिख रही है. इसमें एक ट्रेन दूसरी से टकराते दिख रही है. इस हादसे के बाद यात्री क्षतिग्रस्त रेल डिब्बों के बगल में पटरियों पर खड़े दिखाई दे रहे हैं.
पोस्ट की गई तस्वीरों के अनुसार, ट्रेनें पटरी पर सीधी खड़ी नज़र आ रही थीं.EMR ने X पर कहा कि आपातकालीन सेवाएं लंदन सेंट पैनक्रास और लीसेस्टर के बीच हुई एक घटना को संभाल रही हैं लेकिन उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी.
ईस्ट ऑफ़ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसने "बेडफ़ोर्ड के दक्षिण में रेलवे पर हुई एक बड़ी घटना के लिए कई संसाधन भेजे हैं, जिनमें एयर एम्बुलेंस और हमारी 'हैज़र्डस एरिया रिस्पॉन्स टीम' शामिल है.
आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर 2023 में, स्कॉटलैंड के हाइलैंड्स में एविएमोर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों की टक्कर में कई लोग घायल हो गए थे.यह टक्कर स्ट्रैथस्पे रेलवे पर हुई, जो आम लोगों के लिए चलने वाली ट्रेनों से अलग एक हेरिटेज रेलवे है. इसमें स्टेशन पर खड़ी एक बोगी और दूसरी ट्रेन आपस में टकरा गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं