विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2012

अर्थशास्त्री रोथ और शैपले को नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम: दो अमेरिकी नागरिकों अल्विन ई. रोथ और लॉयड एस. शैपले को वर्ष 2012 का अर्थव्यवस्था का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार 'बाजार डिजाइन के स्थिर आवंटन एवं कार्यप्रणाली के सिद्धांत' के लिए दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के स्थायी सचिव स्टैफेन नॉरमार्क ने इसकी घोषणा की।

अर्थव्यवस्था में नोबेल पुरस्कार वर्ष 1968 में शुरू हुआ था। इसे आधिकारिक तौर पर स्वेरिजेज रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज कहा जाता है। यह अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है।

रोथ हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं, जबकि शैपले लॉस एंजिल्स स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं।

पुरस्कार की घोषणा का स्वागत करते हुए रोथ ने कहा, "पूरी आशा की जा रही थी कि शैपले को नोबेल पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। अगर उन्हें दिया जाता तो यह भारी भूल होती, मुझे संयुक्त रूप से उनके साथ पुरस्कार जीतने पर काफी खुशी है।"

दोनों अर्थशास्त्रियों के काम के बारे में कहा जाता है कि उनका संबंध स्कूल में बच्चों के दाखिले से लेकर अंग प्रत्यारोपण कराने वाले मरीजों तक से है।

इन दोनों ने हालांकि अलग-अलग काम किए हैं, लेकिन नोबेल ज्यूरी के अनुसार दोनों के काम ने नए शोध के लिए रास्ते खोले हैं और उनके शोध की वजह से कई बाजारों के प्रदर्शन बेहतर हुए हैं।

दोनों अर्थशास्त्रियों को इनाम के तौर पर लगभग 12 लाख डॉलर मिलेंगे जो वे आपस में बांटेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com