एलन मस्क जब से ट्विटर के नए मालिक बने हैं, तब से कंपनी बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है. इस बीच कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि ट्विटर यूजर्स 1 फरवरी से शुरू होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बहाली के नए मानदंडों के तहत अकाउंट निलंबन की अपील करने और मूल्यांकन करने में सक्षम होंगे. नए मानदंडों के तहत, ट्विटर खातों को केवल गंभीर या प्लेटफॉर्म नीतियों के बार-बार उल्लंघन के लिए निलंबित कर दिया जाएगा.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर नीति उल्लंघनों में अवैध सामग्री या गतिविधि में शामिल होना, हिंसा या नुकसान के लिए उकसाना या धमकाना, और अन्य उपयोगकर्ताओं के टारगेटेड हरासमेंट शामिल है. ट्विटर ने कहा कि आगे जाकर, यह अकांउट निलंबन की तुलना में कम गंभीर कार्रवाई करेगा. जैसे उनकी ट्वीट्स पहुंच को सीमित करना, जो कि इसकी नीतियों का उल्लंघन करते हैं या फिर यूजर्स को अकाउंट का इस्तेमाल जारी रखने से पहले ट्वीट्स को हटाने के लिए कहा जाता है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
अरबपति से जुड़ा सार्वजनिक डेटा प्रकाशित करने के विवाद को लेकर दिसंबर में मस्क की कंपनी ने कई पत्रकारों के अकाउंट्स को निलंबित कर दिया था. हालांकि बाद में उन्होंने फिर खातों को बहाल कर दिया. आपको बता दें कि जब से एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा, तभी से अक्सर कोई न कोई खबर ऐसी आती ही रहती है, जिसकी वजह से ट्विटर की चर्चा पूरी दुनिया में होती है.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की तरक्की के लिए अल्लाह जिम्मेदारः वित्त मंत्री इसहाक डार
ये भी पढ़ें : "जरदारी मेरी हत्या के लिए आतंकवादियों को दे रहे हैं पैसे", पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं