पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि आसिफ अली जरदारी आतंकवादियों को पैसे देने और देश की शक्तिशाली खुफिया एजेंसियों के लोगों के साथ मिलकर उनकी हत्या की नई साजिश रच रहे हैं. इमरान खान ने एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष जरदारी के साथ तीन और नाम हैं, जो इस नयी साजिश का हिस्सा हैं. मैं आपको यह इसलिए बता रहा हूं क्योंकि अगर मुझे कुछ होता है तो देश को उन लोगों के बारे में जानना चाहिए जो इसके पीछे हैं ताकि देश उन्हें कभी माफ न करे.
तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि अब उन्होंने एक प्लान सी बनाया है, और इसके पीछे आसिफ जरदारी हैं. उनके पास भ्रष्टाचार का काफी पैसा है, जिसे वह सिंध सरकार से लूटते हैं और चुनाव जीतने पर खर्च करते हैं. उन्होंने एक आतंकवादी संगठन को पैसा दिया है और शक्तिशाली एजेंसियों के लोग उनकी मदद कर रहे हैं. यह तीन मोर्चों पर तय किया गया है और वे जल्द ही कार्रवाई करेंगे.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
इमरान खान ने ये दावा सरकार द्वारा उनके लाहौर स्थित आवास से उनकी अतिरिक्त सुरक्षा वापस लेने के बाद किया है. सरकार के एक अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि खान के आवास पर तैनात कम से कम 275 पुलिसकर्मियों को हटा लिया गया है.
उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के कर्मियों को वापस बुला लिया गया है और अब उनकी सुरक्षा के लिए केवल पंजाब पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.इससे पहले, एक सार्वजनिक रैली में, मैंने अपने समर्थकों से कहा था कि चार लोग थे जिन्होंने मुझे मारने की योजना बनाई थी लेकिन जब मैंने ये खुलासे किए तो वे पीछे हट गए.
उन्होंने कहा कि फिर धर्म के नाम पर मुझे खत्म करने के लिए एक 'प्लान बी' बनाया गया. खान ने वजीराबाद में अपने ऊपर हुए हमले का जिक्र जारी रखा और कहा कि लेकिन मुझे उसके बारे में भी पता चला और मैंने दो सार्वजनिक रैलियों में उनकी साजिश का खुलासा किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं