विज्ञापन

एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर दी 50% की जबरदस्त छूट, जानिए क्या-क्या मिल रहे हैं फायदे

X के तीन पेड प्लान हैं Basic, Premium और Premium+. तीनों पर अलग-अलग तरह से छूट दी जा रही है.

एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर दी 50% की जबरदस्त छूट, जानिए क्या-क्या मिल रहे हैं फायदे

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने भारत में अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान्स पर फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट देने का ऐलान किया है. यह ऑफर सीमित समय के लिए है और इसमें मंथली और हाई-टियर दोनों प्लान शामिल हैं. इस छूट के बाद यूज़र्स कम कीमत में वेरिफिकेशन बैज, कम विज्ञापन, क्रिएटर टूल्स और AI फीचर्स जैसे फायदे ले सकते हैं. X के तीन पेड प्लान हैं Basic, Premium और Premium+. तीनों पर अलग-अलग तरह से छूट दी जा रही है.

Basic प्लान की कीमत 170 रुपये प्रति माह है. इस प्लान में छोटे रिप्लाई बूस्ट, बुकमार्क फोल्डर, हाइलाइट्स टैब, पोस्ट एडिट करने की सुविधा, लंबी पोस्ट लिखने का विकल्प और कुछ कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Premium प्लान पर पहले दो महीनों के लिए 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. इसकी कीमत अभी 213.50 रुपये प्रति माह दिखाई दे रही है, जबकि इसकी सामान्य कीमत 427 रुपये है. दो महीने बाद यह प्लान फिर से अपनी नियमित कीमत पर रिन्यू होगा.

Premium+ प्लान भी पहले दो महीनों के लिए आधी कीमत पर उपलब्ध है. इसकी मौजूदा कीमत 1,285 रुपये प्रति माह है, जो सामान्य रूप से 2,570 रुपये होती है. ऑफर खत्म होने के बाद इसकी कीमत वापस सामान्य दर पर आ जाएगी.

तीनों प्लान्स के फायदे
Basic प्लान उन यूज़र्स के लिए है जो पोस्ट एडिटिंग और लंबे कंटेंट की सुविधा चाहते हैं. इसमें बुकमार्क फोल्डर और हाइलाइट्स की मदद से कंटेंट को बेहतर तरीके से पेश किया जा सकता है.

Premium प्लान लेने पर यूज़र्स को वेरिफाइड चेकमार्क मिलता है. इसके अलावा बड़े रिप्लाई बूस्ट, कम विज्ञापन, एडवांस एनालिटिक्स, Grok AI फीचर्स का एक्सेस, आर्टिकल लिखने के टूल, क्रिएटर सब्सक्रिप्शन और कमाई के विकल्प भी मिलते हैं.

Premium+ प्लान में विज्ञापन पूरी तरह हटा दिए जाते हैं. इसमें और ज्यादा रिप्लाई बूस्ट, SuperGrok एक्सेस, एडवांस सर्च टूल्स, नए फीचर्स का जल्दी एक्सेस और प्रीमियम यूजरनेम के लिए हैंडल मार्केटप्लेस जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com