यूक्रेन में बदलाव के वादे के साथ हास्य अभिनेता वोलोदिमीर जेलेंस्की ने राष्ट्रपति का चुनाव जीत तो लिया है, लेकिन इस बात की रूपरेखा अभी स्पष्ट नहीं है कि बतौर नेता वह क्या कर सकते हैं. जेलेंस्की (41) ने 22 अप्रैल के चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको को हराया. इसे सत्ता प्रतिष्ठान के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है. बताया जाता है कि लोग युद्ध और सामाजिक अन्याय को लेकर नाराज थे.
तकरीबन पूर्ण आधिकारिक परिणाम के अनुसार हास्य अभिनेता ने 73 फीसदी वोट हासिल किए और अब लोगों में भविष्य को लेकर बड़ी उम्मीद और आतुरता है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
साउथ अफ्रीका की इस लड़की ने छह अलग धुनों में गाई हनुमान चालीसा, Video देख आप भी सुनेंगे बार-बार
राजनीतिक भूमिका के तौर पर जेलेंस्की बस एक टीवी शो में राष्ट्रपति का किरदार निभा चुके हैं. टीवी सीरीज ‘सर्वेंट ऑफ पीपुल' के स्टार और उसके तीसरे संस्करण में नजर आ रहे जेलेंस्की ने अपने पूर्ववर्ती के यूरोपीय समर्थक मार्ग पर चलने का निश्चय प्रकट किया है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि वह चिर प्रतिद्वंद्वी रूस के साथ भी संबंध सुधारने का प्रयास करेंगे.
28 वर्षीय करीना ने कहा, ‘‘लोगों ने दिखा दिया कि वे बदलाव चाहते हैं. हमारा यह यूक्रेन के इतिहास में सबसे निष्पक्ष चुनाव था.''
41 साल के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति बनने जा रहे जेलेंस्की ने एक प्रकार से अस्पष्ट घोषणापत्र पेश किया था और उनका नारा था, ‘‘वादे नहीं, माफी नहीं.''
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांसीसी नेता एमैनुल मैक्रों ने जेलेंस्की को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी है. यूरोपीय संघ परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क और यूरोपीय आयोग के प्रमुख जीन क्लाउड ने भी बधाई दी है.
निवर्तमान (Outgoing) राष्ट्रपति पोरोशेंकों ने कहा कि तीखे अभियान के बावजदू वह अपने उत्तराधिकारी की मदद के लिए तैयार हैं.
रूस ने कहा है कि उसे नये नेता से एक मौका नजर आता है. रूसी प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने कहा कि यह संबंध सुधारने का एक मौका है. हालांकि, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है.
यूक्रेन और पश्चिमी देश रूस पर यूक्रेन में अलगाववाद को सुलगाने का आरोप लगाते हैं. पोरोशेंको को महज 24.4 फीसद वोट ही मिले और वह हास्य अभिनेता से हार गये.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले - तेल आपूर्ति में हुई कमी तो सऊदी अरब करेगा मदद
जेलेंस्की ने कहा, ‘‘मैं कभी आपको शर्मिंदा नहीं होने दूंगा. मैं सोवियत काल के बाद के सभी देशों से कह सकता हूं कि हमें देखिए, हर चीज संभव है.''
यह बयान पड़ोसी देश रूस को लक्षित कर दिया गया जान पड़ता है जहां ब्लादिमीर पुतिन 20 साल से सत्ता में हैं.
VIDEO: व्हीलचेयर पर मॉडलिंग की मिसाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं