विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2025

महाराणा प्रताप की अजबदे बड़ी होकर दिखती है बेहद ग्लैमरस, लेटेस्ट फोटो देख कर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

सोनी टीवी पर साल 2013 में आया हिस्टोरिकल शो महाराणा प्रताप तो आपको याद होगा. इसमें अजबदे पंवार का किरदार निभाने वाली रोशनी वालिया 12 सालों में कितना बदल गई हैं आइए आपको दिखाते हैं उनकी लेटेस्ट तस्वीरें.

महाराणा प्रताप की अजबदे बड़ी होकर दिखती है बेहद ग्लैमरस, लेटेस्ट फोटो देख कर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें
टीवी की संस्कारी अजबदे अब दिखती हैं सुपरग्लैम
नई दिल्ली:

टीवी के पॉपुलर हिस्टोरिकल शो 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' को भला कौन भूल सकता है? शो में फैसल खान ने महाराणा प्रताप और रोशनी वालिया ने उनकी बचपन की दोस्त और पत्नी अजबदे पंवार का किरदार निभाया था. खासकर रोशनी वालिया की मासूमियत और प्यारी मुस्कान ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. लेकिन अब वही प्यारी सी अजबदे जब सालों बाद सामने आई हैं, तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया. 12 साल बाद रोशनी पूरी तरह बदल चुकी हैं और अब वो बन चुकी हैं एक ग्लैमरस दीवा जिनकी तस्वीर देखकर उनसे नज़रें हटाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा.

इतना बदल गईं महाराणा प्रताप की अजबदे पंवार

टीवी सीरियल महाराणा प्रताप में अजबदे पंवार के बचपन का किरदार रोशनी वालिया ने निभाया था. अब रोशनी पहले से कई गुना ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस हो गई हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर तेजी से वायरल होती हैं. इस गोल्डन कलर की ड्रेस और गोल्डन हेयर में रोशनी को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर खूब पसंद की गई थी और 3 लाख से ज्यादा लोगों ने उनकी फोटो को लाइक किया था.

अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार में आ रही हैं नजर

बता दें कि भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप फेम रोशनी वालिया अब अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में नजर आने वाली हैं, जो 1 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है. इससे पहले रोशनी वालिया तारा फ्रॉम सतारा, यह वादा रहा, बालिका वधू, मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं. वो माय फ्रेंड गणेशा और माय फ्रेंड गणेशा 4 में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकी हैं.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोशनी वालिया ने अपने करियर पर बात करते हुए कहा था कि वह अपनी सक्सेस का क्रेडिट अपनी मां को देना चाहती हैं. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उनकी मां बहुत खुले विचारों की है और उन्हें ये तक कहती थी कि पार्टी में खूब मजे करने चाहिए और हमेशा प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना चाहिए, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharana Pratap Serial, Roshni Walia Then And Now, Roshni Walia Aryan Khan, Roshni Walia Instagram Tv Actress Roshni Walia, Roshni Walia Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com