विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2015

IS के तेल कारोबार की हिफाजत के लिए तुर्की ने रूसी लड़ाकू विमान मार गिराया : पुतिन

IS के तेल कारोबार की हिफाजत के लिए तुर्की ने रूसी लड़ाकू विमान मार गिराया : पुतिन
ले बोरगेट: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की पर आरोप लगाया कि उसने इस्लामिक स्टेट संगठन से अंकारा के लिए किए जाने वाले तेल की आपूर्ति की हिफाजत के लिए रूसी के लड़ाकू विमान को मार गिराया।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता के इतर पेरिस के पास एक संवाददाता सम्मेलन में पुतिन ने कहा, 'हमारे पास यह विचार करने का हर कारण है कि हमारे विमान को मार गिराए जाने के निर्णय तुर्की के इलाकों के लिए तेल आपूर्ति लाइन को बचाने के इरादे से किया गया था।'

इससे पहले पुतिन ने इसी हफ्ते तुर्की द्वारा रूसी लड़ाकू विमान मार गिराए जाने के बाद तुर्की के खिलाफ प्रतिबंधों का आदेश दिया था। पुतिन के आदेश में कुछ वस्तुओं पर पाबंदी शामिल है। हालांकि वस्तुओं का ब्योरा नहीं दिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रूस, व्लादिमीर पुतिन, तुर्की, रूसी लड़ाकू विमान, आईएसआईएस, इस्लामिक स्टेट, Russia, Vladimir Putin, Turkey, ISIS, Islamic State