विज्ञापन

दुबई-तेल अवीव फ्लाइट हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ईरान का हो सकता है हाथ

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस मामले में फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है. फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि हमलावर का ईरान या किसी अन्य संगठन से सीधा संबंध था या नहीं.

दुबई-तेल अवीव फ्लाइट हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ईरान का हो सकता है हाथ
फ्लाईदुबई हादसे में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का हाथ होने की आशंका जताई है.
NDTV

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए सनसनीखेज हमले के एक दिन बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने संकेत दिया कि विमान के को-पायलट द्वारा भारतीय कप्तान पर किए गए चाकू से हमले का संबंध ईरान से हो सकता है. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात की जानकारी दी गई है कि हमलावर को-पायलट का ईरान से कोई संबंध हो सकता है. इस पर ट्रंप ने कहा कि उनकी टीम इस पहलू की जांच कर रही है. उन्होंने कहा, "हम अभी इस पर काम कर रहे हैं. मामले में पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी. जो जानकारी मुझे मिल रही है, उसके आधार पर मैं कहूंगा कि जवाब 'हां' हो सकता है, लेकिन जांच अभी चल रही है."

हालांकि अब तक किसी भी एजेंसी या सरकार की तरफ से ईरान की संलिप्तता का कोई आधिकारिक सबूत सामने नहीं आया है.

IRGC से जुड़ाव पर भी उठा सवाल

पत्रकारों ने ट्रंप से यह भी पूछा कि क्या हमलावर को-पायलट को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने विमान में भेजा हो सकता है या फिर वह किसी अन्य तरीके से कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित हुआ था. इस पर ट्रंप ने कहा, "ऐसा हो सकता है."

भारतीय कप्तान की बहादुरी की ट्रंप ने की तारीफ

इस बीच ट्रंप ने फ्लाइट के भारतीय कप्तान स्मित मछार(Smit Machachhar) को 'हीरो' बताया. उन्होंने कहा कि कप्तान ने जान की परवाह किए बिना हमलावर का मुकाबला किया और विमान को संभावित बड़े हादसे से बचा लिया.

वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस मामले में फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है. फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि हमलावर का ईरान या किसी अन्य संगठन से सीधा संबंध था या नहीं.

नेतन्याहू ने कहा कि कुछ दिनों के भीतर जांच से यह स्पष्ट हो सकता है कि किसी विदेशी नेटवर्क या संगठन की भूमिका थी या नहीं.

कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होने के संकेत

हालांकि नेतन्याहू ने यह जरूर कहा कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि को-पायलट इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित हुआ था. उनके मुताबिक, हमलावर के निजी रिकॉर्ड और अन्य जानकारियों से ऐसे संकेत मिले हैं कि वह कट्टरपंथी सोच के प्रभाव में आया था.

उन्होंने कहा कि जांचकर्ता उसके व्यक्तिगत डेटा और पृष्ठभूमि की समीक्षा कर रहे हैं, जिससे उसकी विचारधारा और संभावित संपर्कों के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके.

यह भी पढ़ें: दुबई-तेल अवीव फ्लाइट की घटना क्यों 9/11 जैसी साजिश की याद दिलाती है? क्या फिर से होने वाला था बड़ा हादसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump, Fly Dubai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com