विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2025

ट्रंप, पुतिन, मेलोनी समेत तमाम वैश्विक नेता पहलगाम आतंकी हमले से दुखी, क्या कुछ कहा, पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अमेरिका, रूस, इटली समेत दुनिया के तमाम देशों ने दुख जताया है और इस आतंकी कृत्य की कड़ी निंदा की है. किसने क्या कहा, जानें.

पहलगाम आतंकी हमले की वैश्विक नेताओं ने की निंदा.
नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले (World Leaders On Pahalgam Terrorist Attack) की निंदा करते हुए भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की. इटली की प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए भारत सरकार और यहां के लोगों के साथ एकजुटता की बात कही. मेलोनी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी जाहिर की. किसने क्या कहा, डिटेल में जानें.

ये भी पढ़ें- कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत, सऊदी यात्रा बीच में छोड़कर लौट रहे हैं PM मोदी | Live Updates

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए सोशल' प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ  पर लिखा, 'कश्मीर से बेहद परेशान करने वाली खबर आई है. आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है. हम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. 

रूस के  राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है.  उम्मीद करते हैं कि हमले को अंजाम देने वाले अपराधियों को उचित सजा मिलेगी. उन्होंने आगे कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में  भारतीयों के साथ अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर से दोहराते हैं.

संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की. उनकी तरफ से कहा गया है कि यूएई "इन आपराधिक कृत्यों की कड़ी निंदा करता है और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने के मकसद से की गई हिंसा और आतंकवाद के सभी रूपों को स्थायी रूप से अस्वीकार करता है.

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी  संवेदना जताई. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार और लोगों के साथ दृढ़ एकजुटता की बात कही. श्रीलंका ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई.


यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि इस जघन्य आतंकी हमले ने कई मासूम लोगों की जान ले ली. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और दुख में डूबे हर भारतीय के प्रति गहरी संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि भारत की भावना अटूट है. आप इस मुश्किल घड़ी में मजबूती से खड़े रहेंगे और यूरोप भी भारत के साख खड़ा है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir Attack, Pahalgam Terrorist Attack, Donald Trump, Bladimir Putin, Georgia Meloni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com