विज्ञापन

अब ईरान को ट्रंप ने दे दी खतरनाक वाली वॉर्निंग, बोले- हर मिसाइल के बदले उड़ाऊंगा ब्रिज-पावर प्लांट

ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान पर हमले करेंगे. ऐसा तब करेंगे जब ईरानी सेना होर्मुज में किसी जहाज पर हमला करती है.

अब ईरान को ट्रंप ने दे दी खतरनाक वाली वॉर्निंग, बोले- हर मिसाइल के बदले उड़ाऊंगा ब्रिज-पावर प्लांट
ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के ब्रिज और पावर प्लांट को निशाना बनाएंगे.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को इस बार खतरनाक वॉर्निंग दे दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर अब से ईरान होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी जहाज पर फायरिंग या मिसाइल हमले करता है तो हर हमले के बदले अमेरिका उसके ब्रिज या पावर प्लांट को निशाना बनाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, "अब से जब भी ईरान होर्मुज स्ट्रेट में किसी जहाज पर फायरिंग करता है, चाहे वह मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य उपकरण या हथियार से हो, संयुक्त राज्य अमेरिका बमबारी करेगा और एक पुल या बिजली संयंत्र को तबाह कर देगा. इसमें तेहरान की राजधानी के बगल में या उसके अंदर स्थित पुल या बिजली संयंत्र भी शामिल हैं."

बीते दिन भी अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था. चाबहार से लेकर  बंदर अब्बास और केशम द्वीप में भी कई धमाके हुए. मंगलवार, 21 जुलाई को एक ब्रिटिश समुद्री एजेंसी ने बताया कि ओमान के तट पर एक टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या ड्रोन) पर हमला हुआ. ईरान ने कुवैत में अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमला करने का भी दावा किया. पेंटागन ने माना है कि 3 सैनिकों की मौत के अलावा दो हफ्तों में करीब 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं.

अमेरिका रक्षा विभाग ने माना कि ईरान के साथ युद्ध में अब तक अरबों रूपये फूंके जा चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: ममदानी का चुनावी वादे से यू-टर्न, कहा नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का अधिकार मेरे पास नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trump, Iran, Iran US War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com