विज्ञापन

युद्ध हो सकता है खत्म अगर ईरान ने मान लीं अमेरिका की 15 शर्तें, ट्रंप ने भेजा प्रस्ताव

इजरायली चैनल 12 का कहना है कि अमेरिका ने ईरान को एक महीने के लिए सीजफायर करने का प्रस्ताव भेजा है, ताकि दोनों पक्ष इस दौरान किसी स्थायी समाधान पर बात कर सकें.

युद्ध हो सकता है खत्म अगर ईरान ने मान लीं अमेरिका की 15 शर्तें, ट्रंप ने भेजा प्रस्ताव
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान को बुशहर में नागरिक परमाणु ऊर्जा विकसित करने में भी सहायता मिलेगी.
  • अमेरिका ने ईरान को युद्ध रोकने के लिए 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है जिसमें एक महीने का सीजफायर शामिल है
  • प्रस्ताव में ईरान को परमाणु कार्यक्रम खत्म करने और होर्मुज को मुक्त नौवहन क्षेत्र घोषित करने की शर्तें हैं
  • अगर ईरान प्रस्ताव स्वीकार करता है तो उस पर लगे परमाणु प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वॉशिंगटन:

ईरान-इजरायल जंग लगातार बढ़ रही है. इसमें अमेरिका का भी काफी नुकसान हो रहा है, ट्रंप भी अब यही चाहते हैं कि युद्ध कसी तरीके से रुक जाए. ट्रंप ने इसके लिए बड़ा दांव खेला है. जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है. इसमें 1 महीने तक सीजफायर का प्रस्ताव भी ट्रंप की तरफ से दिया गा है, ताकि जंग खत्म करने को लेकर बातचीत की जा सके. ये जानकारी इजरायली चैनल 12 की एक रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है.  

ट्रंप ने 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव में ईरान से उसके परमाणु कार्यक्रम पर सख्त प्रतिबंध और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की बात कही है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो अज्ञात अधिकारियों के हवाले से कहा कि यह प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए ईरान को भेजा गया है, क्यों कि पाकिस्तान ने ही जंग खत्म कराने के लिए बातचीत को लेकर मध्यस्थता की पेशकश की है.

ये भी पढ़ें- Explained: दुनिया डगमगाई, भारत डटा रहा... ईरान संकट में हमारी मजबूती की 10 बड़ी वजहें

ट्रंप के 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव में क्या है?

  • ईरान को अपनी सभी परमाणु क्षमताओं को पूरी तरह खत्म करना होगा.
  • ईरान अपनी धरती पर यूरेनियम संवर्धन का काम पूरी तरह बंद करेगा.
  • ईरान को लिखित और स्थायी प्रतिबद्धता देनी होगी कि वह कभी भी परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं करेगा.
  • होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह 'फ्री मैरीटाइम जोन' घोषित किया जाएगा.
  • बैलिस्टिक मिसाइलों की रेंज और स्टॉक पर सख्त सीमाएं तय करने की बात कही गई है
  • ईरान को मिडिल ईस्ट में सक्रिय अपने सहयोगी गुटों (जैसे हिजबुल्लाह या हूती) को हथियार और पैसा देना बंद करना होगा.
  • 30 दिनों का सीजफायर: इस पूरे समझौते पर विस्तार से बात करने के लिए अमेरिका ने 30 दिनों के युद्धविराम  का प्रस्ताव दिया है.

बदले में ईरान को क्या मिलेगा?

  • अगर ईरान ये शर्तें मानता है, तो अमेरिका उस पर लगे सभी परमाणु प्रतिबंध हटा लेगा.
  • ईरान को 'Bushehr' रिएक्टर जैसे शांतिपूर्ण कार्यों के लिए 'सिविलियन न्यूक्लियर एनर्जी प्रोग्राम' चलाने में मदद दी जाएगी.
  • 'स्नैपबैक' मैकेनिज्म को हटा दिया जाएगा, जिससे प्रतिबंध दोबारा अपने आप लागू नहीं होंगे.

 1 महीने के सीजफायर का प्रस्ताव

इजरायली चैनल 12 का कहना है कि अमेरिका ने ईरान को एक महीने के लिए सीजफायर करने का प्रस्ताव भेजा है, ताकि दोनों पक्ष इस दौरान किसी स्थायी समाधान पर बात कर सकें. ट्रंप की तरफ से भेजी गई 15 सूत्रीय योजना में ईरानी धरती पर किसी भी तरह के यूरेनियम संवर्धन को खत्म करने और संवर्धित सामग्री को सौंपने की शर्त भी शामिल है. इजरायल और अमेरिका का कहना है कि इसे परमाणु बम में विकसित किया जा सकता है.

होर्मुज खुलेगा तो ईरान पर लगे सभी प्रतिबंध हटेंगे

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान भी होर्मुज जलडमरूमध्य से बिना किसी रुकावट के आवाजाही की इजाजत देगा, जो तेल व्यापार का अहम रास्ता है. ईरान यह परमिशन तब दे रहा है, जब उसने होर्मुज में जहाजों की आवाजही पर आंशिक रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है. जिसकी वजह से तेल-गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं. इजरायली रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ईरान ऐसा करता है तो इसके बदले उस पर लगे सभी प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे.

अमेरिका की बातें मानने पर ईरान को क्या फायदे?

ईरान अगर इन पॉइंट्स पर सहमत होता है तो उसे बुशहर में नागरिक परमाणु ऊर्जा विकसित करने में भी मदद मिलेगी. बुशहर वही शहर है, जिस पर तेहरान ने मंगलवार को इजरायल पर हमले का आरोप लगाया था. बता दें कि ट्रंप के 15 पॉइंट्स प्लान में ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए दबाव डालने की कोई बात नहीं है. व्हाइट हाउस और विदेश विभाग की तरफ से इन रिपोर्टों पर अब तक कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है.

ट्रंप ने मंगलवार को ईरान के साथ कूटनीति को लेकर पॉजिटिव रुख दिखाया था. बता दें कि अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था. हमलों में सबसे पहले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई थी. 

इनपुट-AFP

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com