शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक ने शनिवार 18 जनवरी की रात से अमेरिका में अपनी सेवा बंद कर दी. टिकटॉक को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है और टिकटॉक की अमेरिकी वेबसाइट पर वीडियो नहीं चल रहे हैं.
एप को शनिवार को बंद कर दिया गया है. टिकटॉक एपल के 'एप स्टोर' और एंड्रॉइड के प्ले स्टोर पर नहीं दिखाई दे रही है. अमेरिका में इस एप को अब डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा. दरअसल अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून आज से प्रभावी हो गया है. जिसके चलते इस एप को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. इस कानून पर पिछले साल राष्ट्रपति जो बाइडन ने हस्ताक्षर किये थे.
अमेरिका में टिकटॉक के 17 करोड़ यूजर थे
टिकटॉक की ओर से अमेरिकी यूजर्स के लिए जारी ताजा सूचना से पता चलता है अमेरिका ने टिकटॉक पर पाबंदी लगाने का कानून जारी किया. इसका मतलब है कि आप फिलहाल टिकटॉक का इस्तेमाल नहीं कर सकते.अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि शपथ ग्रहण के बाद वह टिकटॉक को बहाल करने के समाधान का अध्ययन करेंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बताया जाता है कि टिकटॉक द्वारा अमेरिकी यूजर्स को सूचना भेजने के बाद बाइटडांस के विदेशी एप्पस कैपकट, लेमन8, गौथ और हाइपिक ने भी अमेरिकी यूजर्स को सेवा बंद करने की सूचना भेजी.
अब ट्रंप से है उम्मीद
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टिकटॉक का अमेरिका में कुछ समय के लिए संचालन जारी रखने के पक्ष में हैं. ट्रंप ने 22 दिसंबर को एरिजोना स्टेट की राजधानी फीनिक्स में इस बात पर जोर दिया था और कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान टिकटॉक पर उनके वीडियो को अरबों व्यूज मिले हैं.
टिकटॉक ने संदेश जारी किया
वहीं टिकटॉक एप पर एक संदेश में कहा गया, अमेरिका में TikTok पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाया गया है. दुर्भाग्य से, इसका मतलब है कि आप अभी TikTok का उपयोग नहीं कर सकते. हम भाग्यशाली हैं कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने संकेत दिया है कि वे पदभार संभालने के बाद TikTok को फिर से शुरू करने के लिए हमारे साथ मिलकर काम करेंगे. कृपया बनें रहें.
अपने कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक ईमेल में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने 20 जनवरी को पदभार ग्रहण करने के बाद TikTok को बहाल करने के लिए समाधान पर काम करने की मंशा व्यक्त की हैय TikTok ने आश्वासन दिया कि टीमें जल्द से जल्द सेवाएँ फिर से शुरू करने के लिए काम कर रही हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने बैन किया है
यह ब्लैकआउट शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद हुआ जिसमें वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को बरकरार रखा गया था,
काफी पॉपुलर प्लेटफॉर्म है
टिकटॉक काफी मशहूर प्लेटफॉर्म है. इस प्लेटफॉर्म का प्रयोग लोग मनोरंजन के लिए, ज्ञान के लिए तकनीक के लिए करते हैं. शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक के बीच में ये काफी प्रसिद्ध है. इस प्लेटफॉर्म के यूज़र्स वायरल होने पर काफी प्रसिद्ध हो जाते हैं. ऐसे लोगों को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बोलते हैं. देखा जाए तो अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रम्प भी इसके प्रशंसक हैं, जिन्होंने 2020 में बाइटडांस पर बिक्री के लिए दबाव बढ़ाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद से इस ऐप को युवा मतदाताओं से जोड़ने का श्रेय दिया है.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ टिकटॉक पर चर्चा करने के बाद, ट्रम्प ने शनिवार को एनबीसी न्यूज को बताया कि वह सोमवार को कार्यालय ज्वाइन करने के बाद 90 दिनों के अंदर ही इसपर रियायत कर सकते हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि आने वाले राष्ट्रपति प्रतिबंध हटाने के लिए क्या कर सकते हैं, जब तक कि बाइटडांस बिक न जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं