विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2022

वजीराबाद में तीन हमलावरों ने की थी मेरी हत्या की कोशिश : इमरान खान

पाकिस्तान के वजीराबाद में तीन नवंबर को एक विरोध मार्च के दौरान इमरान खान पर कातिलाना हमला हुआ था

वजीराबाद में तीन हमलावरों ने की थी मेरी हत्या की कोशिश : इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो).
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा कि तीन नवंबर को वजीराबाद में एक विरोध मार्च के दौरान उन पर कातिलाना हमला करने में तीन शूटर शामिल थे. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी अध्यक्ष को इस हमले में दाहिने पैर में गोली लगी थी. वह मध्यावधि चुनाव के लिए दबाव बनाने के लिए सरकार के खिलाफ मार्च का नेतृत्व कर रहे थे.

रावलपिंडी में अपनी पार्टी की एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए, खान ने शनिवार को कहा कि दो हमलावरों में से एक ने उन पर और पीटीआई के अन्य नेताओं पर गोली चलाई थी और दूसरे शूटर ने कंटेनर पर गोलीबारी की थी, जबकि तीसरा व्यक्ति कथित हत्यारे को चुप कराने के लिए वहां था ताकि कोई ब्योरा नहीं दिया जा सके.

‘डॉन' अखबार की खबर के मुताबिक, 70 वर्षीय खान ने दावा किया कि इस तीसरे शूटर ने रैली में एक व्यक्ति की हत्या की थी जब वह संभावित हत्यारे को मारने की कोशिश कर रहा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan, Three Assailants, Tried To Kill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com