इजरायल गाजा पर लगातार हमला कर रहा है. इजरायल के अनुसार उसकी लड़ाई हमास के खिलाफ है और वह उसे खत्म करके ही मानेगा. और यही वजह है कि इजरायल बीते तीन महीनों से हमास के ठिकानों पर लगातार बमबामी कर रहा है. इजरायल अपनी तीनों सेनाओं की मदद से हमास को खत्म करने के लिए विशेष ऑपरेशन भी चला रहा है.
इन सब के बीच इजरायल ने अब हमास के 36वें फाउंडेशन डे पर विश किया है. इजरायल ने अपने विश में कहा है कि हम उम्मीद करते हैं ये आपका "आखिरी बर्थडे" होगा. इजरायल ने हमास को विश करने के लिए 'एक्स' पर एक पोस्ट भी किया है. इस पोस्ट में इजरायल ने लिखा है कि हमास की स्थापना 36 साल पहले आज ही के दिन की गई थी. शायद इसका आखिरी बर्थडे होगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Hamas was founded 36 years ago today.
— Israel ישראל 🇮🇱 (@Israel) December 14, 2023
May this birthday be its last. #FreeGazaFromHamas pic.twitter.com/wsT6QWG1i1
बता दें कि इजरायल और गाजा के बीच चल रहा युद्ध (Israel Hamas War) फिलहाल तो थमता नहीं दिख रहा है. इजरायल लगातार गाजा में हमले कर तबाही मचा रहा है, इससे मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. इस बीच अमेरिका ने इराययल से कहा है कि आने वाले समय में वह हमास के खिलाफ हमले कम कर दे.
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम नेतन्याहू से गाजा के लोगों का जीवन बचाने के लिए ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने तेल अवीव में प्रधा मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान युद्ध पर चर्चा करते हुए यह बात कही.
गाजा में अब तक 1900 की मौत
सात अक्टूबर को फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा इज़रायल पर अभूतपूर्व हमलों के जवाब में शुरू किया गया युद्ध अब अपने तीसरे महीने में प्रवेश कर चुका है. इज़रायली अधिकारियों का कहना है कि हमास के हमले मे 1200 लोग मारे गए थे.गाजा पट्टी पर हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार हमलों ने गाजा को बर्बाद कर दिया है. हमलों में 1900 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. गाजा की सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों को "अभूतपूर्व" क्षति हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं