विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2019

यूनिवर्सिटी उड़ाने गया था आतंकी, बम रखते वक्त कुछ हुआ ऐसा...मिशन हो गया फेल

अफगानिस्तान की राजधानी के पूर्व में स्थित जहान यूनिवर्सिटी में हुए विस्फोट में तीन छात्र भी घायल हो गए.

यूनिवर्सिटी उड़ाने गया था आतंकी, बम रखते वक्त कुछ हुआ ऐसा...मिशन हो गया फेल
यूनिवर्सिटी में बम रखने गया था आंतकी, तभी हुआ धमाका और...
काबुल:

अफगानिस्तान के काबुल में एक संदिग्ध आतंकवादी की उस समय मौत हो गई जब वह एक यूनिवर्सिटी के वॉशरूम के अंदर बम रख रहा था.

अफगानिस्तान की राजधानी के पूर्व में स्थित जहान यूनिवर्सिटी में हुए विस्फोट में तीन छात्र भी घायल हो गए.

काबुल पुलिस के प्रवक्ता बसीर मुजाहिद ने समाचार एजेंसी एफे से कहा, "आज (गुरुवार) सुबह लगभग 10.30 बजे एक आतंकवादी पुलिस जिला 8 में जहान यूनिवर्सिटीके शौचालयों में विस्फोटक रखना चाहता था जो समय से पहले ही फट गए और वह मारा गया."

अमेरिकी ने शख्स को ट्रक से बांधकर घसीटा, पुलिस ने इंजेक्शन से दी सजा-ए-मौत

विस्फोट के समय ज्यादातर छात्र कक्षाओं में थे.

उन्होंने कहा, "शुरुआती जांच में लग रहा है कि वह आतंकवादी था. अधिक जानकारी हम बाद में देंगे."

विस्फोट के बाद छात्रों को घर भेज दिया गया.

बेटे को गोदी में उठा झुला रही थी मां, तभी आई गाड़ी और...27 साल बाद फिर मिले दोनों

VIDEO: श्रीलंका का संदिग्ध हमलावर का वीडियो

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrorist, Afghanistan, Bomb Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com