नाइजीरिया के उत्तरी शहर कानो में एक चरमपंथी संगठन की ओर से किए गए हमले में 143 लोगों की मौत हो गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
आबुजा:
नाइजीरिया के उत्तरी शहर कानो में एक चरमपंथी संगठन की ओर से किए गए हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें कुछ भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
कानो प्रांत के गवर्नर राबियू क्वांकवासो ने 24 घंटों के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। सड़कों पर कई पुलिसकर्मियों के शव बरामद किए गए।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमले में कम से कम 143 लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
इससे पहले पुलिस के प्रवक्ता ओसोला आमोरे ने बताया था कि इन हमलों में 28 लोग मारे गए हैं, हालांकि उन्होंने मारे गए लोगों की शिनाख्त नहीं की।
अधिकारियों का कहना है कि चरमपंथियों ने शुक्रवार रात सुरक्षा मुख्यालय और चार थानों को निशाना बनाकर हमला किया। इनमें कई आत्मघाती हमलावर भी थे। एक आव्रजन दफ्तर पर भी हमला किया गया है।
बोमपाई जिले में सुरक्षा बलों और चरमपंथियों के बीच गोलीबारी के बाद विस्फोट भी हुए। कानो नाइजीरिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं