विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2011

मिस्र में झड़प में एक मरा, सैकड़ों घायल

मिस्र के तहरीर चौक पर मुबारक के सत्ता से बाहर होने के बाद सुधार प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
काहिरा: अरब जगत में विद्रोह की लहर फैलाने वाले कुछ समूहों द्वारा आयोजित एक धरने को समाप्त करने के लिए मिस्र की पुलिस ने रबर की गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े जिससे एक व्यक्ति मारा गया और सैकड़ों घायल हो गए। मौके पर मौजूद एक डॉक्टर ने बताया कि छाती पर गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद शेरबिनी ने कल सरकारी समाचार एजेंसी एमईएनए को बताया कि काहिरा के प्रख्यात तहरीर चौक पर हुई इस झड़प में 676 लोग घायल हो गए हैं। फरवरी में तत्कालीन राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को बेदखल करने के लिए इसी तहरीर चौक पर 18 दिनों तक विरोध प्रदर्शन चला था। गृह मंत्रालय के अनुसार, घायलों में 40 पुलिस अधिकारी भी हैं। प्रदर्शनकारी देश के सैन्य शासक फील्ड मार्शल हुसैन तंतावी के खिलाफ नारे लगा रहे थे और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। इसके जवाब में पुलिस ने रबर की गोलियां चलाईं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तहरीर, चौक, पुलिस, प्रदर्शन, झड़प, Tehrir, Square, Tussle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com