विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2011

तालिबान विरोधी नेता के घर पर रॉकेट दागे गए

पुलिस के अनुसार पेशावर से 35 किलोमीटर दूर मत्तानी कस्बे में सरकार समर्थक शांति समिति के प्रमुख के आवास पर रॉकेट दागा।
पेशावर: पाकिस्तान के खबर-पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को एक तालिबान विरोधी नेता के आवास और पुलिस वाहन पर रॉकेट दागे गए, जिससे एक महिला घायल हो गई। पुलिस के अनुसार पेशावर से 35 किलोमीटर दूर मत्तानी कस्बे में सरकार समर्थक शांति समिति के प्रमुख के आवास पर रॉकेट दागा। घर में मौजूद एक महिला घायल हो गई। इसी इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस के एक वाहन पर कई रॉकेट दागे। इस हमले में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि इसमें सवार पुलिसकर्मी बच निकलने में कामयाब रहे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की ओर से भी जवाबी गोलीबारी की गई, लेकिन आतंकवादी भाग निकलने में कामयाब रहे। इस इलाके में तारिक अफरीदी के अगुवाई वाला तालिबानी समूह सक्रिय है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तालिबान, पाकिस्तान, हमला, Taliban, Pak, Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com