विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2017

अफगानिस्तान : तालिबान का शीर्ष कमांडर चार अन्य आतंकियों समेत ढेर

मारे गए आतंकवादियों में एक तालिबान का शीर्ष कमांडर भी है.

अफगानिस्तान : तालिबान का शीर्ष कमांडर चार अन्य आतंकियों समेत ढेर
प्रतीकात्मक फोटो
काबुल:

अफगानिस्तान के कुंदूज प्रांत में चलाए गए सुरक्षा अभियान के तहत रविवार को चार आतंकवादी ढेर हो गए जबकि दो घायल हो गए.

पढ़ें- पाकिस्तान, अफगानिस्तान को साथ लाएगा चीन

मारे गए आतंकवादियों में एक तालिबान का शीर्ष कमांडर भी है. अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, "सुरक्षाबलों ने कला-ए-जाल जिले में तालिबान के ठिकाने पर हमला किया, जिसमें कुख्यात कमांडर मावलावी इस्माइल सहित चार आतंकवादियों की मौत हो गई. "

VIDEO:  काबुल में भारतीय दूतावास के पास जोरदार धमाका


कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अमेरिका, अफगानिस्तान में 3,500 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती करेगा, जिसके बाद युद्धरत देश में तैनात उसके कुल सैनिकों की संख्या बढ़कर 14,500 हो जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghanistan, Taliban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com