विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

ईरान में फिर महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके

भूकंप का केंद्र प्रांतीय राजधानी केरमान के उत्तर में करीब 50 किलोमीटर दूर हेजदाक कस्बे के पास था.

Also Read in
ईरान में फिर महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके
करमानशाह में पिछले महीने 7.3 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था (फाइल फोटो)
तेहरान: ईरान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत केरमान में मंगलवार को 6.2 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह जानकारी ईरान के भूकंप विज्ञान केंद्र ने मीडिया के माध्यम से दी. इस भूकंप से 24 घंटे से भी कम समय पहले इराक की सीमा से सटे करमानशाह प्रांत में रिक्टर पैमाने पर छह तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था. करमानशाह में 12 नवंबर को 7.3 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसमें करीब 620 लोगों की मौत हुई थी. 'फार्स न्यूज एजेंसी' ने देश के आपात सेवा प्रमुख के हवाले से कहा कि रावर कस्बे में एक घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया और छह गांवों में पुराने घरों को नुकसान पहुंचा है. भूकंप का केंद्र प्रांतीय राजधानी केरमान के उत्तर में करीब 50 किलोमीटर दूर हेजदाक कस्बे के पास था.

यह भी पढे़ं : उत्तर कोरिया में परमाणु परीक्षण स्थल के पास भूकंप के झटके

भूकंप स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर आया. आईएसएनए समाचार एजेंसी ने कहा कि प्रांत के कुछ इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthquake, Iran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com