विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2012

पाकिस्तान के साथ रास्ता लम्बा और कठिन : कृष्णा

पाकिस्तान के साथ रास्ता लम्बा और कठिन : कृष्णा
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ दोबारा शुरू हुई दूसरे दौर की वार्ता के परिणामों से 'थोड़ा संतुष्ट' हैं लेकिन आगे का रास्ता आसान नहीं है।

कृष्णा महीने के प्रारम्भ में पाकिस्तान से दौरा करके लौटे हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा, 'हम इस बात से वाकिफ हैं कि रास्ता लम्बा है और आगे का रास्ता आसान नहीं होगा।' विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पाकिस्तान दौरे की चर्चाओं के मध्य सतर्क टिप्पणी की।

प्रधानमंत्री ने भारतीय विदेश नीति के समक्ष चुनौतियों के विषय पर 120 भारतीय दूतावासों के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में भारत को पड़ोसी देशों के आर्थिक विकास का इंजन बताया। उन्होंने भारत के पड़ोसी देशों के साथ मित्रतापूर्ण एवं सहयोगात्मक रिश्ते बनाने पर जोर दिया।

कृष्णा ने आठ सितम्बर को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेशमंत्री हिना रब्बानी खार के साथ बैठक कर मुम्बई हमले के बाद इस वर्ष की शुरुआत में दोबारा शुरू हुई द्वितीय चक्र की वार्ता के परिणामों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों देशों ने उदार वीजा समझौते पर भी हस्ताक्षर किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Foriegn Minister As Krishna, विदेश मंत्री एसएम कृष्णा, Pkistan, पाकिस्तान, Still A Long Way To Go With Pakistan, पाकिस्तान के साथ रास्ता लम्बा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com