विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2011

नत्थी वीजा मामले में चीन से नाखुश है भारत

भारत ने चीन द्वारा पांच खिलाड़ियों को नत्थी वीजा दिए जाने पर नाखुशी जताई हालांकि ऐसा लगता है कि कुछ महीने पहले इस मुद्दे को सुलझा लिया गया था।
नई दिल्ली: भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के पांच खिलाड़ियों को नत्थी वीजा दिए जाने पर नाखुशी जताई हालांकि ऐसा लगता है कि कुछ महीने पहले इस मुद्दे को सुलझा लिया गया था। सरकारी सूत्रों ने कहा, हम अब भी वीजा को नत्थी नहीं किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। हम निश्चित रूप से इस बात से खुश नहीं है कि वे अब भी हमारे नागरिकों को नत्थी वीजा जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार चीनी प्रशासन के साथ इस मुद्दे पर संपर्क में हैं। हाल ही में यहां के चीनी दूतावास ने पांच कराटे खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी किया था। इस कदम से यह सुनिश्चित हो गया कि खिलाड़ी चीन में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाए क्योंकि उनके पास यात्रा का वैध दस्तावेज नहीं था।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नत्थी, वीजा, चीन, नाखुश, भारत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com