श्रीलंका (Sri Lanka) के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) छिपे नहीं हैं और सिंगापुर (Singapore) से उनके स्वदेश लौटने की संभावना है. कैबिनेट प्रवक्ता बंडुला गुणवर्धने ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी. राजपक्षे (73) नौ जुलाई को हुए जनविद्रोह के बाद श्रीलंका से भाग गए थे. साल 1948 के बाद से देश के सबसे खराब आर्थिक संकट से निपटने में विफल रहने के लिये राजपक्षे के खिलाफ महीनों के सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन के बाद लोग राष्ट्रपति भवन में घुस गए थे.
राजपक्षे पहले 13 जुलाई को भागकर पहले मालदीव चले गये थे और वहां से अगले दिन सिंगापुर के लिए रवाना हुए थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साप्ताहिक कैबिनेट मीडिया ब्रीफिंग में राजपक्षे के बारे में पूछे जाने पर, कैबिनेट प्रवक्ता गुणवर्धने ने संवाददाताओं से कहा कि पूर्व राष्ट्रपति छिपे नहीं हैं और उनके सिंगापुर से लौटने की संभावना है.
गुणवर्धने ने कहा कि वह ऐसा नहीं मानते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए हैं और छिपे हुए हैं. गुणवर्धने परिवहन एवं राजमार्ग और मास मीडिया मंत्री भी हैं.
हालांकि, उन्होंने राजपक्षे की संभावित वापसी के बारे में कोई अन्य विवरण नहीं दिया.
सिंगापुर ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति को 14 जुलाई को निजी यात्रा पर देश में प्रवेश करते ही 14 दिनों का अल्पकालिक यात्रा पास प्रदान किया था .
‘डेली मिरर' की खबर के अनुसार, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति को हिरासत में लेने के लिए सिंगापुर के अटॉर्नी जनरल से किए गए अनुरोध पर टिप्पणी करते हुए, कैबिनेट प्रवक्ता ने कहा कि यदि कोई स्थिति है, तो देश में जिम्मेदार अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे कि पूर्व राष्ट्रपति को कोई नुकसान न हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं