श्रीलंका उत्तरी जाफना प्रायद्वीप से चेन्नई के लिए उड़ान सेवा अगले सप्ताह से फिर शुरू करने जा रहा है. सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इस कदम से नकदी संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश के पर्यटन क्षेत्र को मदद मिलने की उम्मीद है. पयर्टन श्रीलंका की विदेशी मुद्रा आय का प्रमुख स्रोत है. वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से ही श्रीलंका का पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है. यह श्रीलंका के ताजा आर्थिक संकट की एक बड़ी वजह है. श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के अनुसार, नवंबर में देश की विदेशी पर्यटकों से आय 10.75 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई. चालू कैलेंडर साल के पहले 11 माह में श्रीलंका की विदेशी पर्यटकों से कमाई 112.94 करोड़ डॉलर रही है.
श्रीलंका के विमानन मंत्री निमल सिरिपाला डि सिल्वा ने सोमवार को संसद को बताया कि पलाली से भारत के लिए उड़ान संभवत: 12 दिसंबर तक शुरू हो जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मंत्री ने कहा कि जाफना से चेन्नई के बीच उड़ान का परिचालन शुरू होगा. उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी में कुछ सुधार की जरूरत है. मौजूदा हवाई पट्टी सिर्फ 75 सीटों की उड़ानों के लिए उपयुक्त है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं