श्रीलंका (Sri Lanka) के राष्ट्रपति के गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) के भाई और पूर्व वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे (Basil Rajapaksa) ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान इंटरनेशनल फ्लाइट से दुबई (Dubai) भागने की कोशिश की लेकिन सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट (Airport) पर लोगों ने उसे पहचान लिया और इमीग्रेशन अधिकारी (Immigration officer) ने उसकी यात्रा को क्लीयरेंस देने से मना कर दिया. बेसिल राजपक्षे आज सुबह कोलंबो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर VIP टर्मिनल से दुबाई भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन लोगों ने उनके देश छोड़कर जाने पर आपत्ति जताई और उनके श्रीलंका में ही रहना पड़ा.
सूत्रों ने बताया कि वो सुबह 12:15 पर चेक इन काउंटर पर पहुंचा और वहां 3: 15 तक रहा क्योंकि इमीग्रेशन अधिकारी ने उसे क्लीयरेंस देने से मना कर दिया. आखिरकार उन्हें एयरपोर्ट छोड़ कर वापस जाना पड़ा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत सरकार के सूत्रों ने इस बीच उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि बेसिल राजपक्षे को भारत में शरण दी गई है. सूत्रों ने यह भी मना किया है कि राष्ट्रपति राजपक्षे, जो देश के भारी आर्थिक संकट के बीच बुधवार को इस्तीफा देने वाले हैं उन्होंने भारत में शरण ली है.
सूत्रों ने संकेत दिया है कि श्रीलंका के किसी भी वरिष्ठ नेता को देश से बाहर उड़ान भरने की इजाज़त नहीं दी जा रही है. श्रीलंका फिलहाल पिछले कुछ महीनों से बड़े आर्थिक संकट में फंसा है और प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया है.
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति की निकली चार फ्लाइट्स
आधिकारिक सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी AFP ने बताया है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति को भी एयरपोर्ट पर बेइज्जती का सामना करना पड़ा और इमीग्रेशन स्टाफ ने उन्हें देश छोड़कर जाने की अनुमति नहीं दी. राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को पद पर रहते हुए गिरफ्तार नहीं किया जा सकता और ऐसा माना जा रहा है कि वो गिरफ्तारी से पहले देश छोड़कर जाना चाहते हैं.
लेकिन आवज्रन अधिकारी ने उनके पासपोर्ट पर स्टैंप मारने के लिए VIP सूट में जाने से इंकार कर दिया. उन्हें डर था कि एयरपोर्ट पर बाकी लोग उनके खिलाफ हो जाएंगे. राष्ट्रपति और उनकी बीवी ने दुबई की चार फ्लाइट्स निकल जाने के बाद मुख्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक सैन्य बेस में रात गुजारी. पिछले कुछ दिनों में चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं थीं जब प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था. राष्ट्रपति भवन से कई मिलियन कैश और सीक्रेट बंकर मिलने की भी खबरें आईं हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं