श्रीलंका (Sri Lanka) की पुलिस (Police) ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Ex PM Mahinda Rajpakshe) के समर्थकों और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों के संबंध में महिंदा से पूछताछ की और तीन घंटे लंबा उनका बयान दर्ज किया. स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई. देश में नौ मई को भड़की इस हिंसा में कम से कम 10 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हो गए थे.
पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थकों ने देश में चल रहे आर्थिक संकट के मद्देनजर महिंदा को पद से हटाने की मांग कर रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला किया था, जिससे हिंसा भड़क गई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महिंदा राजपक्षे के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद भी हिंसा शांत नहीं हुई थी और महिंदा राजपक्षे के आवास टेंपल ट्री पर भी प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया था और आग लगा दी थी. महिंदा राजपक्षे को भी एक विशेष अभियान में सुरक्षित निकाल कर एक नौसेना बेस ले जाया गया था. विपक्ष महिंदा राजपक्षे की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था और उनके खिलाफ एक मुकदमा भी दर्ज करवाया गया था.
'डेली मिरर वेबसाइट' की रिपोर्ट के अनुसार, आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने बुधवार को महिंदा राजपक्षे का बयान दर्ज किया .
पुलिस ने बताया कि सीआईडी ने बुधवार शाम पूर्व प्रधानमंत्री का कोलंबो स्थित उनके आवास पर करीब तीन घंटे लंबा बयान दर्ज किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं