विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2015

श्रीलंका ने 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका ने 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
प्रतीकात्मक चित्र
कोलंबो:

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने पर 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। यह घटना मछुआरों के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल के भारत दौरे से कुछ दिन पहले हुई है।

श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता कमांडर इंडिका सिल्वा ने बताया कि बीती रात कांकेसंतुरई में 21 मछुआरे गिरफ्तार किए गए और पांच नौकाएं जब्त की गईं, वहीं तलाईमन्नार में 33 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और पांच नौकाएं जब्त की गईं।

सिल्वा ने बताया कि उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित मत्स्य निरीक्षण कार्यालयों में लाया जा रहा है। श्रीलंका ने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के मद्देनजर सद्भावना के तौर पर 86 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

शनिवार की गिरफ्तारियां ऐसे समय हुई हैं जब मछुआरों के मुद्दे, समुद्री सीमा और एक-दूसरे के जलक्षेत्र के उल्लंघन जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इस हफ्ते श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल भारत जा रहा है।

श्रीलंका और भारत के मछुआरा संगठनों के बीच 24 और 25 मार्च को चेन्नई में बातचीत होनी है। यह तीसरी बार है जब दोनों देशों के मछुआरा संगठन पाक जलडमरूमध्य और पाक खाड़ी में मछली पकड़ने के मुद्दे पर कोई समाधान ढूंढ़ने के लिए मिल रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रीलंका, भारतीय मछुआरे, नौका जब्त, श्रीलंका में भारतीय गिरफ्तार, Sri Lanka, Indian Fishermen, Boats Seized