विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2024

मुंबई पहुंचे सोमालिया से पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरे, वॉरशिप INS कोलकाता ने किया पुलिस के हवाले

नौसेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया था, " भारतीय नौसेना ने पूर्व-एमवी रुएन के जरिए दूसरे जहाजों को लूटने वाले सोमाली समुद्री लुटेरों (Pirates Caught Off Somalia Coast) के मंसूबों को विफल कर दिया.

मुंबई पहुंचे सोमालिया से पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरे, वॉरशिप INS कोलकाता ने किया पुलिस के हवाले
सोमालिया से पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरे मुंबई लाए गए.
नई दिल्ली:

सोमालिया तट के पास एक अभियान में पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों (Somalian Pirates Handed Over To Mumbai Police) को लेकर युद्धपोत आईएनएस कोलकाता शनिवार सुबह मुंबई पहुंचा, नौसेना ने यह जानकारी दी. इसके बाद इन समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया. बता दें कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन संकल्प' के तहत की गई, जिसके तहत  भारतीय नौसेना के जहाजों को अरब सागर और अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है, जिससे क्षेत्र से गुजरने वाले नाविकों और मालवाहक पोतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. इसी ऑपरेशन में भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं को पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें-Video: बीच समुद्र में नौसेना ने फेरा लुटेरों के मंसूबों पर पानी, फायरिंग का दिया मुंहतोड़ जवाब

मुंबई लाए गए 35 समुद्री लुटेरे

नौसेना ने कहा, "आईएनएस कोलकाता पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों को लेकर 23 मार्च को मुंबई लौटा. भारतीय कानूनों, विशेष रूप से समुद्री समुद्री डकैती रोधी अधिनियम 2022 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए समुद्री लुटेरों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया."

15 मार्च को 40 घंटे से ज्यादा समय तक चले ऑपरेशन में, INS कोलकाता ने यूकेएमटीओ (यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम) से भारतीय नौसेना के सूचना संलयन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र के इनपुट के आधार पर अरब सागर में समुद्री डाकू जहाज पूर्व-एमवी रुएन को रोक दिया था. जहाज का इस्तेमाल समुद्री डकैती के लिए हमलों और व्यापारियों के अपहरण के लिए मदर शिप के रूप में किया जा रहा था.  जिसके बाद 15 मार्च की सुबह INS कोलकाता ने समुद्री डाकू जहाज पर नजर रखनी शुरू कर दी.

सोमालिया के तट से ऐसे पकड़े गए समुद्री लुटेरे

समुद्री लुटेरों के जहाज ने आईएनएस कोलकाता को देखते ही अपना रास्ता बदल लिया और सोमाली तट की तरफ जाने लगा. नौसेना ने कहा कि जहाज के ऊपरी डेक पर हथियारों से साथ कई समुद्री डाकू भी देखे गए. हालांकि डाकुओं ने बात मानने से इनकार कर दिया और नौसेना पर गोलीबारी शुरू कर दी. वहीं INS कोलकाता ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए जहाज को निष्क्रिय करने और समुद्री डाकुओं को सरेंडर के लिए मजबूर करने के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू की. इस ऑपरेशन में INS कोलकाता के साथ INS सुभद्रा भी शामिल था. 

समुद्री लुटेरों ने नौसेना के सामने किया था सरेंडर

भारतीय सेना की कार्रवाई के सामने जहाज पर सवार सभी समुद्री डाकुओं ने घुटने टेकते हुए सरेंडर कर दिया.जिसके बाद 35 समुद्री लुटेरों और  17 चालक दल के सदस्यों को  हिरासत में ले लिया गया और भारतीय नौसेना के जहाजों में भेज दिया गया. 

ये भी पढ़ें-हिंद महासागर में समुद्री लुटेरों ने बांग्लादेशी जहाज पर किया अटैक, भारतीय नौसेना ने ऐसे बचाया

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pirates Caught Off Somalia Coast, INS Kolkata, INS Kolkata Warship, Pirates Handed Over To Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com