विज्ञापन

कोलकाता में TMC का किला भेदेगी BJP, चुनावी ऐलान से पहले आज ब्रिगेड परेड ग्राउंड में PM मोदी की रैली, 56 सीटों पर सीधा असर

PM Modi West Bengal Visit: पीएम मोदी शनिवार कोलकाता में दोपहर करीब 2 बजे विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इस दौरान उनका मुख्य फोकस सड़क इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को मजबूत करने पर रहेगा.

कोलकाता में TMC का किला भेदेगी BJP, चुनावी ऐलान से पहले आज ब्रिगेड परेड ग्राउंड में PM मोदी की रैली,  56 सीटों पर सीधा असर
पीएम मोदी का आज पश्चिम बंगाल दौरा.
  • पीएम मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
  • इनमें खड़गपुर-मोरग्राम फोर लेन आर्थिक गलियारे समेत सड़क, रेलवे, बंदरगाह, जहाजरानी से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं
  • इन परियोजनाओं से बंगाल और पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा माल ढुलाई की गति में सुधार होगा
कोलकाता:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर जाएंगे. विधानसभा चुनाव से पहले पीएम के यह दौरा बहुत ही अहम माना जा रहा है. वह बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी बंगाल को जिन परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं उनमें सड़क, रेलवे, बंदरगाह और जहाजरानी से जुड़े कई अहम काम शामिल हैं. इन प्रोजेक्‍ट का मकसद बंगाल और पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को गति देना है. बंगाल के लोगों के लिए चुनाव से पहले इसे केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी सौगात माना जा रहा है. 

बंगाल में बीजेपी की राह बहुत ज्यादा आसान नहीं है. बीजेपी भी इस बात को मानती है कि राज्य के कई हिस्से अब भी उसके लिए काफी मुश्किल भरे हैं. कोलकाता महानगर और इसके आसपास के इलाकों की करीब 56 सीटों और मालदा-मुर्शिदाबाद की करीब 35 सीटों पर बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है. ये वोट परंपरागत रूप से तृणमूल कांग्रेस का रहा है. बीजेपी के मुताबिक, इन इलाकों के बाहर करीब हर विधानसभा सीट पर बीजेपी का वोट शेयर 35 प्रतिशत से ज्यादा है. पार्टी को यहां ज्यादा मेहनत की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- ब्रिगेड परेड ग्राउंड रैली से बंगाल फतह की तैयारी, अल्पसंख्यक गणित के बीच BJP की नई रणनीति तैयार

बंगाल को मिलेगा ये तोहफा

  • नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला 
  • NH-116A पर 231 किमी. लंबे फोर लेन खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारे का शिलान्यास
  •  खड़गपुर और मोरग्राम के बीच सीधी कनेक्टिविटी होगी
  • यात्रा की दूरी करीब 120 किमी. तक कम हो जाएगी
  • यात्रा के समय में सात से आठ घंटे तक की बचत होगी
  •  आर्थिक गलियारा NH-16, NH-19, NH-14 और NH-12 जैसे प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों से भी जुड़ेगा
  •  क्षेत्र में मल्टी-कॉरिडोर कनेक्टिविटी मजबूत होगी, माल ढुलाई तेज स्पीड से होगी
  •  NH-14 पर 5.6 किमी. लंबे दुबराजपुर बाईपास की आधारशिला
  •  कांगशबाती और शिलाबाती नदियों पर अतिरिक्त फोर लेन के बड़े पुलों का शिलान्यास

सड़क इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को मजबूत करने पर फोकस

पीएम मोदी शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कोलकाता में इन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इस दौरान उनका मुख्य फोकस सड़क इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को मजबूत करने पर रहेगा. पीएम मोदी करीब 16,990 करोड़ रुपये की लागत से बनी 420 किमी. से ज्यादा लंबाई वाली NH परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. उम्मीद है कि इन परियोजनाओं से यात्रा का समय घटेगा और ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या से निजात मिलेगी.  इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है. 

गुवाहाटी को दी 19,4800 करोड़ रुपए की सौगात

बता दें कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में लगभग 19,4800 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी थी. गुवाहाटी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से 19,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया.

युवाओं के लिए रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि लोअर कोपिली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से न सिर्फ असम को, बल्कि पूरे नॉर्थ ईस्ट को फायदा होगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हजारों करोड़ के ये प्रोजेक्ट असम के युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके पैदा कर रहे हैं और राज्य की तरक्की को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा 'डबल-इंजन सरकार' की पहचान उसकी संवेदनशीलता और सुशासन में है.

ये भी पढ़ें- रसोई गैस सिलेंडर की बड़ी चिंता दूर! बुकिंग से लेकर सप्लाई तक 3 दिन में सरकार का 10 बड़े कदमों का ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pm Modi Kolkata Rally, PM Modi West Bengal Visit, Road Infrastructure, PM Modi In Kolkata, West Bengal Assembly Election 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com