विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2017

सोमालिया में हुए अबतक के सबसे घातक ट्रक बम हमले में मृतकों की संख्या 358 हुई

होदान में 14 अक्टूबर को विस्फोट से भरे ट्रक में विस्फोट से अति व्यस्त व्यावसायिक जिले की 20 इमारतें तबाह हो गई थी.

Also Read in
सोमालिया में हुए अबतक के सबसे घातक ट्रक बम हमले में मृतकों की संख्या 358 हुई
इस धमाके में 20 इमारतें तबाह हो गई थीं
मोगादिशु: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हुए अभी तक के सबसे घातक ट्रक बम हमले में मृतकों की संख्या बढ़ कर 358 हो गई है और 228 से अधिक लोग घायल हैं. होदान में 14 अक्टूबर को विस्फोट से भरे ट्रक में विस्फोट से अति व्यस्त व्यावसायिक जिले की 20 इमारतें तबाह हो गई थी, जिसमें सैकड़ों लोग इस हद तक जल गए थे कि उन्हें पहचाना भी नहीं जा पा रहा था. विशेषज्ञों ने बताया कि ट्रक में करीब 550 किलोग्राम विस्फोटक भरा था. सोमालिया के सूचना मंत्री अब्दिरहमान उस्मान ने ट्वीट किया, 'हताहतों का ताजा आंकड़ा 642 हैं (358 मृतक, 228 घायल और 56 लापता). घायलों में से 122 लोगों को इलाज के लिए तुर्की, सूडान और केन्या ले जाया गया है.'

यह भी पढ़ें : सोमालिया में हुए भीषण हमले की दुनिया भर के नेताओं ने की निंदा

सोमालिया की सरकार ने अल-कायदा से संबंद्ध समूह अल-शबाब को इस विस्फोट का जिम्मेदार बताया. अल-शबाब ने सोमालिया के खिलाफ पिछले एक दशक से युद्ध छेड़ रखा है. ट्रंप प्रशासन और सोमालिया के नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्वारा इस समूह के खिलाफ नया सैन्य प्रयास शुरू करने की घोषणा के बाद समूह ने और अधिक हमले करने की चेतावनी दी थी. सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद ने इस विस्फोट के बाद तीन दिन का शोक घोषित किया था.
(इनपुट एजेंसियों से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Somalia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com