विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2019

उफनती नदी के ऊपर से गुज़र रहे थे बाइक सवार सैनिक, तभी धंसी सड़क और फिर...देखें VIDEO

इस वीडियो में अचानक आई बाढ़ की वजह से नदी में पानी का बहाव इतना तेज़ होता है कि बाइक पर सवार दो सैनिक बह जाते हैं.

Also Read in
उफनती नदी के ऊपर से गुज़र रहे थे बाइक सवार सैनिक, तभी धंसी सड़क और फिर...देखें VIDEO
कोलंबिया:

सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अचानक आई बाढ़ की वजह से नदी में पानी का बहाव इतना तेज़ होता है कि बाइक पर सवार दो सैनिक बह जाते हैं. जैसे ही ये दोनों नदी के ऊपर बने ब्रिज को क्रॉस करने की कोशिश कर रहे होते हैं उसी दौरान ब्रिज धस कर नदी में गिर जाता है. अब यह दोनों जवान 24 घंटों से भी ज्यादा समय से लापता हैं. यहां देखें ये वायरल वीडियो.


मामला कोलंबिया का है. यह दोनों जवान (किनक डैली और सॉक वैंडी) कोलंबिया के फर्स्ट इन्फैंट्री डिवीजन से थे. दोनों स्रॉक पैंग डिस्ट्रीक के थामर केव गांव में मौजूद नदी से गुज़र रहे थे. पुलिस दोनों तलाश रही है.

u4lk0gb

ये दोनों जवान जिस ब्रिज से गुज़र रहे थे वो नदी पर बना मिट्टी का पुल था, जो पानी के तेज बहाव से धस गया. ये दोनों जवान आधे से ज्यादा रास्ता पार कर चुके थे, लेकिन पूरा पुल पार करने से पहले ही वह धस गया और ये दोनों जवान नदी के तेज बहाव में बह गए. 

लड़की ने ऑर्डर किया मीट, प्लेट में आते ही चलने लगा मांस का टुकड़ा और फिर...VIDEO वायरल

पुलिस ने लोकल मीडियो को बताया कि दोनों अभी लापता हैं, उनकी तलाश जारी है. आगे उन्होंने कहा कि ऑफिसर्स पिछले 24 घंटों से दोनों की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक इनका कोई अता-पता नहीं मिला है. अगर वो दोनों मर चुके हैं तो भी बॉडी मिलने के बाद ही कन्फर्म किया जा सकेगा.

जहरीले और आवारा जानवरों के काटने का पाकिस्तान के पास नहीं है इलाज, भारत से खरीदता है दवाइयां : रिपोर्ट

k1cs4tig

इन दोनों जवानों को ढूंढने के लिए गांववाले, परिवार और दोस्त सभी पुलिसवालों की मदद कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bridge Collapses Video, Terrifying Video Viral, Soldier Viral Video, Flood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com