- सिंगापुर में एक फ्रांसीसी युवक ने स्ट्रॉ चाटकर उसे वेंडिंग मशीन में वापस डाल दिया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ
- युवक पर सार्वजनिक उपद्रव और शरारत का आरोप लगा है, जिसके तहत तीन महीने तक जेल हो सकती है
- आरोपी डिडिएर गैस्पार्ड ओवेन मैक्सिमिलियन सिंगापुर में पढ़ाई कर रहा है और उसने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया
सिंगापुर में एक विदेशी नागरिक का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स को स्ट्रॉ चाटकर वापस मशीन में डालते हुए देखा जा सकता है. यह हरकत अब शख्स पर काफी भारी पड़ने वाली है. इस फ्रांसीसी युवक को अब तीन महीने की जेल का सामना करना पड़ सकता है. सिंगापुर की अदालत में शख्स पर शरारत करने और सार्वजनिक उपद्रव फैलाने का आरोप लगा है. उसने एक स्ट्रॉ को चाटा और उसे वापस संतरे के जूस वाली वेंडिंग मशीन में रख दिया था.
शख्स ने वीडियो भी किया अपलोड
सिंगापुर कोर्ट के अनुसार, 18 साल के डिडिएर गैस्पार्ड ओवेन मैक्सिमिलियन ने एक स्ट्रॉ चाटा और उसे वापस वेंडिंग मशीन में रख दिया. इस घटना का वीडियो भी बनाया और इसे यह जानते हुए भी अपलोड किया गया कि इससे जनता को परेशानी हो सकती है. अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, यह युवक सिंगापुर में पढ़ाई कर रहा है. अब सार्वजनिक उपद्रव के अपराध के लिए तीन महीने तक की जेल और जुर्माना हो सकता है.
कंपनी को बदलने पड़ीं 500 स्ट्रॉ
शरारत करने का दूसरा आरोप यह है कि मैक्सिमिलियन जानता था कि वह iJooz को 'गलत तरीके से नुकसान पहुंचा सकता है. iJooz वह कंपनी है जो उस वेंडिंग मशीन का संचालन करती है और जिसे डिस्पेंसर में रखी सभी 500 स्ट्रॉ बदलनी पड़ीं.
यह भी पढ़ें: ईरान की ताजा धमकी से गल्फ देशों में डर, तेल पर फिसलती दुनिया फिर सहम गई
अब जेल जाने की आई नौबत
चार्जशीट के अनुसार, शरारत के अपराध में दोषी पाए जाने पर दो साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है. कथित तौर पर ये दोनों अपराध 12 मार्च को किए गए थे. ये आरोप पिछले शुक्रवार को एक जिला अदालत में दायर किए गए थे और अगली सुनवाई 22 मई को होगी. 'द स्ट्रेट्स टाइम्स' अखबार ने बताया कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिससे इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के बीच हैरानी और चिंता फैल गई.
यह भी पढ़ें: इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता को चुनौती: दो पूर्व PM ने मिलाया हाथ, चुनाव से 6 महीने पहले एक हुई पार्टी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं