विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 13, 2016

अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, दो 15 वर्षीय छात्राओं की मौत

Read Time: 1 min
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, दो 15 वर्षीय छात्राओं की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
लॉस एंजेलिस: अमेरिका के एरिजोना के ग्लेनडेल शहर के एक हाई स्कूल में शुक्रवार सुबह गोलीबारी में दो 15 वर्षीय छात्राओं की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शवों के पास से एक हथियार बरामद किया गया है और प्रत्येक शव पर गोली का एक-एक निशान देखा गया।

ऐसा संदेह है कि यह हत्या-आत्महत्या का मामला है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। अरिजोना के ग्लेनडेल के इंडिपेंडेंस हाई स्कूल में यह घटना हुई, जिसके बाद स्कूल की घेराबंदी कर दी गई।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;