पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर की आलोचना पर सरायकी भाषा के एक कवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, विरोध के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले डेरा गाजी खान की तहसील तोन्सा में एक स्थानीय शायर इकबाल सोकड़ी की किताब का विमोचन समारोह हुआ जिसमें मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर के भाई उमर बुजदर व पुलिस अधीक्षक जफर बुजदर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए.
कार्यक्रम में अपने संबोधन में सरायकी भाषा के बुद्धिजीवी व कवि महबूब तॉश ने इलाके के पिछड़ेपन के लिए उस्मान बुजदर व अन्य राजनेताओं को जिम्मेदार ठहराया.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
इसके बाद एक व्यक्ति मंच पर पहुंचा और उसने तॉश को धक्के मारकर नीचे उतारने की कोशिश की. इस पर हंगामा हो गया जिसके बाद पुलिस ने तॉश को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाने ले गई.
'जियो न्यूज' ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इलाके की पुलिस से इस बारे में जब पूछा गया तो कोई जवाब नहीं मिला. नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ पुलिसकर्मियों ने कहा कि तॉश को भीड़ से बचाया गया था और उन्हें बाद में छोड़ दिया गया.
तॉश ने पुलिसवालों की इस बात को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें पुलिस अफसरों के इशारे पर गिरफ्तार किया गया था. इलाके के साहित्यकारों के विरोध के बाद उन्हें रिहा किया गया.
दुनिया से जुड़ी और खबरें...
पाकिस्तान में पत्रकार पति ने पत्रकार पत्नी की कर दी हत्या, वजह हैरान करने वाली
Amazon के मालिक ने दान किए 704 करोड़ फिर भी हुए Troll, लोगों ने कहा- ''आपने सिर्फ 0.09%...''
चोरी के इरादे से स्टोर में गई महिला ने एक के ऊपर एक पहनीं 9 Jeans, देखें Viral Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं