विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2018

ब्रिटिश संसद परिसर में शत्रुघन सिन्हा को दिया गया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

ब्रिटेन एशियन वॉयस वीकली समाचारपत्र द्वारा सिन्हा को पॉलिटिकल एंड पब्लिक लाइफ अवार्ड’ प्रदान किया गया.

ब्रिटिश संसद परिसर में शत्रुघन सिन्हा को दिया गया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो)
लंदन: अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को कला और राजनीति में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यहां ब्रिटिश संसद परिसर में आयोजित एक समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया. ब्रिटेन एशियन वॉयस वीकली समाचारपत्र द्वारा सिन्हा को पॉलिटिकल एंड पब्लिक लाइफ अवार्ड’ प्रदान किया गया. समाचारपत्र का यह 12वां साल है. हाउस आफ कॉमन के मैम्बर्स डायनिंग हॉल में समारोह का आयोजन किया गया था. गुरूवार को इस समारोह में सांसदों, कारोबारी और समाज से जुड़े नेताओं ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें : शत्रुघ्न सिन्हा का पीएम मोदी पर सीधा हमला, 'एग्जाम से पहले छात्र 'चौकीदार-ए-वतन' की तरह तनावमुक्त हो सकते हैं'

ये लोग ब्रिटेन में हो रही भीषण बर्फबारी के बीच खराब मौसम का सामना करते हुए कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे . 72 वर्षीय सिन्हा ने पुरस्कार प्राप्त करने के समय दिए अपने भाषण में कहा,‘दुनिया में प्रतिस्पर्धा इतनी ज्यादा है कि आपको खुद को बाकी लोगों से श्रेष्ठ साबित करना होता है. यदि आप खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित नहीं कर सकते तो खुद को बाकी लोगों से श्रेष्ठ तो साबित कर ही सकते हैं.’ 60 के दशक में अपने कैरियर की शुरूआत करने वाले सिन्हा ने 225 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है.

VIDEO : राष्‍ट्रीय मंच की शुरुआत पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले, 'सच कहना बगावत है तो मैं बागी हूं​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shatrughan Sinha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com