कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से मुलाकात की.
इस्लामाबाद:
कांग्रेस नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से शनिवार को मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि उपमहाद्वीप में शांति को बढ़ावा देने के लिए काम करने की सख्त आवश्यकता है.
सिन्हा एक निजी यात्रा पर पाकिस्तान में हैं. अल्वी के कार्यालय के एक बयान के अनुसार सिन्हा ने लाहौर के गवर्नर हाउस में राष्ट्रपति अल्वी से मुलाकात की और दोनों ने कश्मीर समेत कई मामलों पर चर्चा की.
अल्वी और सिन्हा दोनों ने सहमति व्यक्त की कि उपमहाद्वीप में शांति को बढ़ावा देने के लिए काम करने की सख्त आवश्यकता है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shatrughan Sinha, Arif Alvi