क्या महंगाई ने ट्रंप को हराया? Gen-Z के गुस्से ने भी बदला खेल, एक्सपर्ट ने बताया बड़ा कारण

  • 7:05
  • प्रकाशित: नवम्बर 04, 2026

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को करारी हार मिली है. अमेरिकी संसद की दोनों सदन सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में ट्रंप की पार्टी हार चुकी है. विपक्षी डेमोक्रेट अब दोनों सदनों में बहुमत में है. यह ट्रंप प्रशासन और खुद राष्ट्रपति के लिए एक बड़ा झटका है. ईरान-इजरायल जंग, होर्मुज पर सख्ती, रूस-यूक्रेन युद्ध, टैरिफ वॉर सहित अन्य नीतियों ने अमेरिकियों में ट्रंप के लिए इतनी नाराजगी भर दी कि आज राष्ट्रपति रहते उनकी पार्टी दोनों सदनों में हार गई. अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन को मिली हार के कारणों की चर्चा NDTV पर करते हुए दो अमेरिकी एक्सपर्ट प्रमित माकोडे और डॉ. धीरज कौल ने कई अहम चीजों की ओर इशारा किया. 

संबंधित वीडियो