विज्ञापन
1 second ago

India vs New Zealand 1st ODI LIVE Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ईडन पार्क में खेला जा रहा है. जहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव रोमांच 20 मिनट बाद यानी की 7.40 से देखने को मिलेगा. इससे पहले बारिश की वजह से आज टॉस तय समयानुसार नहीं हो पाया है. मगर अब अच्छी खबर जो है. वह यह है कि धूप खिली हुई है और मौसम अच्छा हो गया है. (Live Scorecard)

पहले वनडे के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन 

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह. 

न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर. 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st ODI Pitch Report: ईडन पार्क में होगी छक्कों-चौकों की बरसात या गेंदबाज दिखाएंगे दम? रोहित-गिल पर रहेंगी सबकी निगाहें

IND vs NZ Live Score 1st ODI: टॉस गंवाने के बाद सैंटनर का बयान

वहीं टॉस गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने कहा कॉन्वे अच्छी तरह से रिकवर हो रहे हैं. आज के मुकाबले में वह नहीं खेल रहे हैं. वह आराम कर रहे हैं. उनकी जगह पर टिम साइफर्ट को मौका मिला है. यंग और निकल्स भी खेल रहे हैं. हम भी चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर रहे हैं. 
 

IND vs NZ Live Score 1st ODI: टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल का बयान

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. ओवरकास्ट परिस्थितियों को देखते हुए और यह परखते हुए कि ओवरों की कटौती नहीं हुई. ऐसे में लक्ष्य का पीछा करना अधिक बेहतर होगा. हमने अच्छी तैयारी की है. हर कोई सीरीज के लिए काफी उत्साहित है.

वर्ल्ड कप की तैयारी को ध्यान में रखते हुए भारतीय कप्तान ने कहा दक्षिण अफ्रीका में मिलने वाली परिस्थितियों से यहां की परिस्थितियां काफी मेल खाती हैं. हम चार तेज गेंदबाज और दो ऑलराउंडर के साथ मैदान में उतर रहे हैं. अंशुल, गुरनूर, आकिब और अर्शदीप खेल रहे हैं. 

IND vs NZ Live Score 1st ODI: पहले वनडे के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर. 

IND vs NZ Live Score 1st ODI: भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह. 

IND vs NZ Live Score 1st ODI: 4 तेज गेंदबाज के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम

हम चार तेज गेंदबाज और दो ऑलराउंडर के साथ पहले वनडे मुकाबले के लिए मैदान में उतरे हैं. जिसमें अंशुल, गुरनूर, आकिब और अर्शदीप का नाम शामिल है. 
 

IND vs NZ Live Score 1st ODI: भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

ईडन पार्क में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. 

IND vs NZ Live Score 1st ODI: इस प्रकार हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह. 

IND vs NZ Live Score 1st ODI: 7.20 पर होगा टॉस

नए समय के मुताबिक टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 7.20 बजे होगा. वहीं मैच का लाइव रोमांच 7.40 से देखने को मिलेगा. 
 

IND vs NZ Live Score 1st ODI: ईडन पार्क में निकली धूप, हटाए जा रहे हैं कवर्स

कवर्स हटाए जा रहे हैं और धूप भी खिली हुई नजर आ रही है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हम टॉस और मुकEबले की शुरुआत से बहुत दूर नहीं हैं. 
 

IND vs NZ Live Score 1st ODI: ईडन पार्क में बारिश की वजह से तय समय पर नहीं हो पाया टॉस

ईडन पार्क में अब तक टॉस हो जाना चाहिए था. मगर ऐसा नहीं हो पाया है. मुख्य पिच अभी भी कवर्स से ढकी हुई है और ब्रॉडकास्टर्स के कैमरों पर बारिश की बूंदें साफ नजर आ रही हैं. 
 

नमस्कार!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com