पाकिस्तानी मूल की शबाना महमूद को इंग्लैंड का नया न्याय मंत्री बनाया गया है. वह 2010 से बर्मिंघम लेडीवुड के लिए संसद सदस्य रही हैं. 2010 में बर्मिंघम लेडीवुड पहली जीत के साथ वह रुशनारा अली और यास्मीन के साथ वह ब्रिटेन में पहली मुस्लिम महिला सांसद बन गईं थीं. वह इजरायल विरोधी और फिलीस्तीन समर्थक हैं. इसके साथ ही वह एलजीबीटीक्यू समुदाय का समर्थन करती हैं. साथ ही लैंगिक भेदभाव का विरोध करती हैं.

कैसी रही जिंदगी?
शबाना महमूद का जन्म 17 सितंबर 1980 को हुआ था. 2002 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया. हालांकि, शबाना का बचपन बहुत अमीरों वाला भी नहीं रहा. उनके पिता सिविल इंजीनियर के तौर पर सऊदू अरब में काम करते थे और उनकी मां एक किराने की दुकान में काम करती थीं. पढ़ाई के दौरान वह फेल भी हुईं मगर खुद को संभाला. बचपन में वह वकील बनना चाहती थीं और वह न्याय मंत्री बन गईं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
भारत-ब्रिटेन के कैसे संबंध?
अब उनसे इंग्लैंड की जनता को उम्मीद है कि वह न्याय दिलवाएंगी. भारत का जहां तक सवाल है तो भारत और ब्रिटेन के संबंध अब प्रगाढ़ होते जा रहे हैं. आज ही ब्रिटेन के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आवास डाउनिंग स्ट्रीट के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को पूरा करने के लिए तैयार हैं. भारत और ब्रिटेन दो वर्षों से अधिक समय से एफटीए पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन दोनों देशों में आम चुनावों के बीच 14वें दौर में वार्ता रुक गई थी. उम्मीद है कि अब स्टारमर के नेतृत्व वाली नई लेबर सरकार फिर वार्ता शुरू करेगी. वहीं पीएम मोदी ने कीर स्टारमर को शीघ्र भारत की यात्रा के लिए निमंत्रण भी दिया. पीएम मोदी ने आम चुनावों में स्टारमर को उनकी और लेबर पार्टी की 'बेहतरीन जीत' पर बधाई दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं