विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2017

ब्राजील: रियो डी जेनेरियो में गोलीबारी, 7 संदिग्ध तस्करों की मौत

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गुटों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में मादक पदार्थो के सात संदिग्ध तस्कर मारे गए.

ब्राजील:  रियो डी जेनेरियो में गोलीबारी, 7 संदिग्ध तस्करों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
  • ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में गोलीबारी
  • इस मुठभेड़ में 7 संदिग्ध तस्करों की मौत
  • हिंसा पर नियंत्रण के लिए राष्ट्रपति ने सैनिकों को भेजा
रियो डी जेनेरियो: ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गुटों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में मादक पदार्थो के सात संदिग्ध तस्कर मारे गए. एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को रियो डी जेनेरियो बंदरगाह के करीब काजू के फावेला (झुग्गी क्षेत्र) में मादक पदार्थों के एक समूह ने दूसरे प्रतिद्वंद्वी समूह द्वारा नियंत्रित क्षेत्र पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई.

यह भी पढ़ें: देह व्यापार में धकेली गई 30 महिलाओं को मेक्सिको पुलिस ने दलालों के चंगुल से छुड़ाया

जानकारी मिलने पर सैन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों सशस्त्र गिरोहों पर कार्रवाई की. गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई जबकि पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से 14 बंदूकें, 790 राउंड गोला बारूद, चार ग्रेनेड, दो रेडियो कम्युनिकेटर और कई बुलेट प्रूफ जैकेट भी जब्त किए.

VIDEO: दिल्ली में सरेआम मुठभेड़, 5 बदमाश दबोचे गए
राष्ट्रपति मिशेल टेमर ने शहर में हिंसा को नियंत्रित करने के लिए हजारों अतिरिक्त पुलिस कर्मियों और सैनिकों को भेजा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seven Killed In Encounter, Encounter In Brazil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com