Pakistan Iran Attack: ईरान की स्टेट मीडिया ने पाकिस्तान द्वारा किए गए मिसाइल हमले में तीन महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है. मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं. बता दें कि गुरुवार सुबह खबर आई थी कि पाकिस्तान ने ईरान के कुछ इलाकों पर हमला किया है. पाकिस्तान के हमले के दावों के बीच अब ईरान की स्टेट मीडिया ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. इन सब के बीच अब पाकिस्तान ने ईरान से अपील की है कि संयम से काम लें, माहौल बिगाड़ने वाला कदम न उठाएं. पाकिस्तान ने इसे " देश की सुरक्षा के खिलाफ आक्रामकता के जवाब में ईरान द्वारा उठाया गया एक और निर्णायक कदम" बताया था. ईरान द्वारा "मिसाइल और ड्रोन" दागे जाने से पाकिस्तान में खासा गुस्सा देखा गया.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह कथित तौर पर बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की चौकियों पर हमला किया. हमले के बाद अब पाकिस्तान ने ईरान से संयम बरतने की अपील की है.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
ईरान और पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव
बता दें ईरान द्वारा पाकिस्तान (Pakistan) पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical strike) के बाद दोनों देशों के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव बढ़ता दिख रहा है. स्थिति ऐसी हो गई है कि पाकिस्तान ने ईरान से अपने राजदूत को वापस बुलाने तक का निर्णय ले लिया है. पाकिस्तान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ईरान द्वारा पाकिस्तान की संप्रभुता पर अकारण हमला अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का उल्लंघन है.
ईरान ने मंगलवार को किया था सर्जिकल स्ट्राइक
गौरतलब है कि ईरान ने पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत में एक सुन्नी आतंकी संगठन से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे. इसके बाद पाकिस्तान ने ईरान को ‘‘गंभीर परिणाम'' भुगतने की चेतावनी दी थी. ईरान के इन हमलों में दो बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. ईरानी मीडिया ने बताया कि पाकिस्तान में आतंकवादी समूह जैश-अल-अदल के दो ठिकानों को मंगलवार को मिसाइलों से निशाना बनाया. यह कार्रवाई रिवोल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा इराक और सीरिया में किए गए हमलों के एक दिन बाद की गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं