- सांसद चक शूमर ने लिखा है राष्ट्रपति बाइडेन को खत
- कहा, अब भारत के लोगों की मदद करने का वक्त
- कोविड टीकों का अच्छा खासा हिस्सा भारत को भेजें
अमेरिकी संसद में बहुमत के नेता चक शूमर ने राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) से कोविड-19 रोधी आठ करोड़ टीकों में से एक हिस्सा भारत को देने का अनुरोध किया है. राष्ट्रपति बाइडेन को लिखे पत्र में शूमर ने कहा कि भारत ने निजी सुरक्षा उपकरण भेजकर जरूरत के वक्त अमेरिका की मदद की थी.उन्होंने एक जून को लिखे पत्र में कहा, ‘‘अब भारत के लोगों की मदद करने का वक्त है.'' उन्होंने कहा, ‘‘आपके प्रशासन ने 17 मई को घोषणा की कि वह अन्य देशों की मदद करने के लिए आठ करोड़ टीके भेजेगा. अमेरिका के पास अपने लोगों की रक्षा करने के लिए पर्याप्त टीके हैं और वह दूसरे देशों को एस्ट्राजेनेका तथा अन्य टीके भेज सकता है.''
US में 52% आबादी का हो चुका टीकाकरण, इस महीने 8 करोड़ वैक्सीन विदेशों को होगी सप्लाई
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शूमर ने कहा, ‘‘ऐसे में मैं आपसे इस वैश्विक संकट को फौरन खत्म करने में मदद के लिए कोविड-19 टीकों का एक अच्छा खासा हिस्सा भारत को भेजने का अनुरोध करता हूं.''अमेरिकी सांसद शूमर ने कहा, ‘‘मैं आपसे आठ करोड़ टीकों में से एक हिस्सा भारत को भेजने का अनुरोध करता हूं .कोविड-19 महामारी को खत्म करने के लिए इस वायरस को न केवल अपने देश में बल्कि दुनियाभर में खत्म करने की जरूरत है और इस लड़ाई में टीकाकरण सबसे मजबूत हथियार है.''
डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'चीनी वायरस के बारे में सही कहा था कि यह वुहान लैब से निकला'
गौरतलब है कि बाइडेन ने दुनियाभर के देशों को दिए जाने वाले आठ करोड़ टीकों में से 2.5 करोड़ टीकों के आवंटन का विवरण दिया था.भारत को दिए जाने वाले टीकों की संख्या के बारे में घोषणा नहीं की गई है. हालांकि भारत को अच्छी-खासी संख्या में टीके मिलने की उम्मीद है.बाइडेन को पत्र लिखने से एक दिन पहले शूमर ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ वर्चुअल बैठक की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं