विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2017

यमन में सऊदी की अगुवाई वाली गठबंधन सेना के हवाई हमले में 11 लोगों की मौत

जाहिर तौर पर भागने की कोशिश कर रहे आम लोगों का वाहन फंसा

यमन में सऊदी की अगुवाई वाली गठबंधन सेना के हवाई हमले में 11 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • घटना में घायल महिलाओं और बच्चों की स्थिति नाजुक
  • हमले में मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका
  • गठबंधन सेना ने उसकी एक उड़ान सना जाने से रोकी
सना: यमन के सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि सऊदी अरब की अगुवाई वाली गठबंधन सेना के हवाई हमलों में कम-से-कम 11 नागरिक मारे गए. मंगलवार को आम लोग जाहिर तौर पर भागने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान उनका वाहन फंस गया.

अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल महिलाओं और बच्चों की स्थिति नाजुक है और मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है.

वहीं संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा कि गठबंधन सेना ने उसकी एक उड़ान को यमन की राजधानी सना जाने से रोक दिया. विमान सहयोगी कर्मचारियों और बीबीसी के संवाददाताओं को लाने जा रहा था.

सभी अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वह मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yaman, Saudi Coalition Army, Saudi Air Strikes, 11 Killed, Air Strike In Sanaa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com