विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2017

दुनिया के इस देश में महिलाओं के कार चलाने से हटी पाबंदी

सऊदी अरब के शाह सलमान ने मंगलवार को एक आदेश जारी किया है, जिसमें महिलाओं को पहली बार ड्राइविंग की इजाजत दी गई है. यह आदेश हालांकि जून 2018 से लागू होगा.

दुनिया के इस देश में महिलाओं के कार चलाने से हटी पाबंदी
जून 2018 से लागू होगा यह नियम. (फाइल फोटो)
  • जून 2018 से लागू होगा यह नियम
  • सऊदी अरब के शाह ने जारी किया आदेश
  • सऊदी के विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
रियाद: महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है. वह हर जगह कदम से कदम मिलाकर पुरुषों के साथ चल रहीं हैं. हालांकि दुनिया में अभी भी एक ऐसा देश है जहां महिलाओं के कार चलाने पर अब तक पाबंदी थी, लेकिन इस आदेश के बाद अब वहां भी महिलाएं कार चलाती नजर आएंगी. सऊदी अरब के शाह सलमान ने मंगलवार को एक आदेश जारी किया है, जिसमें महिलाओं को पहली बार ड्राइविंग की इजाजत दी गई है. यह आदेश हालांकि जून 2018 से लागू होगा.

यह भी पढ़ें : सउदी अरब के शाह सलमान ने छोटे बेटे को युवराज घोषित किया

समिति गठन करने का आदेश
शाही आदेश में मंत्री स्तर की कमिटी का गठन करने कहा गया है. यह समिति 30 दिन के भीतर अपना सुझाव देगी और 24 जून 2018 तक इस आदेश को पारित किया जाएग. हालांकि, आदेश में कहा गया है कि यह शरिया मानकों के मुताबिक होगा. सऊदी के विदेश मंत्रालय ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की. विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, 'सऊदी अरब ने महिलाओं को ड्राइव करने की अनुमति दे दी है.' महिलाओं के कार चलाने पर प्रतिबंध को सामाजिक मुद्दा माना जाता रहा है, क्योंकि धर्म और कानून में ऐसे किसी प्रतिबंध का उल्लेख नहीं है.

यह भी पढ़ें : सऊदी अरब ने कतर के साथ बातचीत रोकी, तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया
​
अमेरिका ने किया स्वागत 
वहीं, सऊदी अरब के इस फैसले का अमेरिका ने स्वागत किया है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हम इस आदेश का स्वागत करते हैं. यह देश को सही दिशा में ले जाने के लिए बेहतरीन कदम है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saudi Arabia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com