विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2011

द. कोरिया में भूस्खलन से 32 की मौत, 10 लापता

दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलनों में कम से कम 32 लोग की मौत हो गई, जिसमें स्वयंसेवा में लगे कॉलेज के 10 छात्र शामिल हैं।
सियोल: दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलनों में कम से कम 32 लोग की मौत हो गई, जिसमें स्वयंसेवा में लगे कॉलेज के 10 छात्र शामिल हैं। राजधानी सियोल से 110 किलोमीटर पूर्वोत्तर में छुनचियोन में छात्र सोए हुए थे, जब भूस्खलन हुआ। शहर के दमकल विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस हादसे में एक विवाहित दंपति और एक दुकानदार भी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि करीब 500 अधिकारी और निवासी लोगों को बचाने में लगे हैं। 24 लोग घायल हुए हैं और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। टीवी चैनलों पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने भूस्खलन और भारी धमाके की आवाज सुनी और उसे भूस्खलन में बहे इमारतों की आवाज बताया। आपात अधिकारी किम जोंग सियोन ने बताया कि दक्षिणी सियोल में भूस्खलन से 16 लोग मारे गए। सियोल के दक्षिण में बाढ़ आ जाने से तीन अन्य मारे गए। पूरे देश में 10 लोग कथित तौर पर लापता हैं। राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, देश में भारी बारिश से 620 लोग बेघर हो गए हैं, जबकि 720 घर जलमग्न हो गए हैं। दक्षिण कोरिया में इस हफ्ते भारी बारिश हुई है।
लेखक के बारे में
img
Associated Press
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दक्षिण कोरिया, भूस्खलन, बारिश, आपदा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com