रूस- यूक्रेन युद्ध के बीच अब ये खबरें आ रही हैं कि पोलैंड ने बेलारूस के साथ लगी सीमा पर अपनी सुरक्षा मज़बूत की है, सैन्य बल की तैनाती बढाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे हालात तब बने जब बेलारूस के कुछ सैन्य हेलीकॉप्टरों ने पोलैंड की हवाई सीमा का उल्लंघन किया. हालांकि बेलारूस इस बात से इंकार करता है. उसका दावा है कि सीमा पर सैन्य बल की बढोतरी के लिए पोलैंड ने ये आरोप लगाया है.
पोलैंड NATO का है सदस्य
इस बीच पोलैंड ने अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की जानकारी बेलारूस को भी दे दी है. पोलैंड NATO का सदस्य है. हालांकि जिस बात पर विवाद हो रहा है वो ये है कि पहले पोलैंड ने ऐसे किसी उल्लंघन से इंकार किया था. लेकिन बाद में, आपस में चर्चा के बाद, उसने कहा कि राडार से जानकारी मिलने लायक ऊंचाई से ये हेलीकॉप्टर काफी नीचे उड़ रहे थे और हवाई सीमा का उल्लंघन हुआ है. उधर बेलारूस कह रहा है कि इस बारे में पोलैंड ने कोई आंकड़े नहीं दिए हैं और आरोप लगाया है कि ये आरोप पश्चिमी देशों के उकसावे पर लगाया गया है.
वैगनर ग्रुप के से क्यों खतरा है पोलैंड को?
असल में पोलैंड की चिंता वैगनर ग्रुप के उन लड़ाकों को लेकर है जो रूस में नाकाम रहे विद्रोह के बाद वहां से निकाल दिए गए और फिलहाल बेलारूस में डेरा डाले हुए हैं. एक ही दिन पहले बेलारूस के राष्ट्रपति एलैक्जैंडर लुकाशेन्को ने मज़ाक में कहा था कि वैगनर लड़ाके घूमने के लिए वॉरसॉ जाना चाहते हैं. इसके पहले भी लुकाशेन्को ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से मुलाकात में उन्होंने कहा था कि कुछ वैगनर लड़ाके पोलैंड और यूक्रेन जाना चाहते हैं. लेकिन उन्होंने उन्हें जाने से रोक रखा है. पोलैंड के पीएम ने कहा है कि करीब सौ वैगनर लड़ाके सीमा पर मौजूद हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पोलैंड ने की सैनिकों की तैनाती
पोलैंड ने करीब एक हज़ार सैनिकों की तैनाती अपनी पूर्वी सीमा पर कर दी है. इस बीच यूएन में अमेरिका की राजदूत ने चेतावनी दी है कि NATO पर वैगनर ग्रुप का हमला रूस का हमला माना जाएगा. युद्ध के शुरूआत से ही पोलैंड की चिंता ये है कि इसके चपेट में ना आ जाए. साथ ही ऐतिहासिक कारणों से भी पोलैंड को लगता है कि अगर यूक्रेन ने घुटने टेके तो अगला नंबर उसका हो सकता है. ये ही वजह है कि वो पुरज़ोर तरीके से यूक्रेन के समर्थन में आगे आया है. यहां तक कि यूक्रेन से निकल रहे आम लोगों के लिए पोलैंड सबसे बड़ा एग्ज़िट प्वायंट रहा है.
यूक्रेन के नेता भी यहां से होकर ही दूसरे देशों को जाते हैं और पश्चिमी देशों के नेताओं के साथ कई बैठकें भी यहीं होती हैं. लेकिन पोलैंड के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच ये है कि वो NATO का सदस्य है और रूस सीधे तौर पर NATO देशों से उलझना नहीं चाहेगा.
ये भी पढ़ें- :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं