विज्ञापन
5 years ago

बेलारूस  (Russia Ukraine Crisis) की सीमा पर रूस और यूक्रेन के बीच सोमवार को पहली दौर की बातचीत खत्म हो गई. इसी के साथ अगले दौर की वार्ता की जगह तय हो गई. पोलैंड-बेलारूस सीमा पर अगले दौर की बातचीत होगी. 

रूसी आक्रमण के पांचवें दिन यू्क्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ में यूक्रेन को सदस्य बनाने के लिए आवेदन दिया. यूक्रेन की पार्लियामेंट ने ट्वीट में यह बात कही. यूक्रेन की ओर से यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब रूस का हमला जारी है.

इससे पहले ही, यूक्रेन के विदेश मंत्री ने साफ कर दिया था कि हम न आत्मसमर्पण करेंगे और न ही अपनी एक इंच जमीन छोड़ेंगे.  विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने युद्ध की शुरुआत के बाद बातचीत शुरू होने से पहले कहा, "हम आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, हम अपना एक इंच हिस्‍सा भी नहीं छोड़ेंगे."

रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन ने कहा था, ''मैंने रक्षा मंत्री और रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख को रूसी सेना के निवारक बलों को युद्ध सेवा के एक विशेष मोड में डालने का आदेश देता हूं." रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिम पर उनके देश के खिलाफ कदम उठाने का आरोप लगाया है.

पुतिन के बयान के लगभग उसी समय यूक्रेन ने घोषणा की कि वह बेलारूस के साथ अपनी सीमा पर रूस के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है. यह निर्णय यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमिर जेलेंस्‍की और बेलारूस के नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद लिया गया. राष्ट्रपति जेलेंस्‍की ने कहा, "मैं वास्तव में इस बैठक के परिणाम में विश्वास नहीं करता हूं, लेकिन उन्हें कोशिश करने दें, ताकि बाद में यूक्रेन के एक भी नागरिक को कोई संदेह न हो कि मैंने राष्ट्रपति के रूप में युद्ध को रोकने की कोशिश की थी."

Here are the Live Updates on Ukraine-Russia Conflict: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Ukraine Russia News, Russia Ukraine Crisis, Russia Ukraine War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com